विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ गीत गाने वाली सिंगर ने गाया था Katrina Kaif का चटपटा गाना, भोजपुरी क्वीन के 'पार्टी एंथम' पर खूब थिरकते हैं लोग

Published: Fri, 20 Nov 2026 05:10 PM (IST)

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का एक बेहतरीन 'पार्टी एंथम' जिसे भोजपुरी सिंगर ने आवाज दी थी। 

कटरीना कैफ का पार्टी एंथम

कटरीना कैफ का पार्टी एंथम 

HighLights

  1. भोजपुरी सिंगर ने दी थी चटपटे गाने को आवाज

  2. छठ गीत की क्वीन है ये सिंगर

  3. कैटरीना के करिवर के बड़े गानों में से एक है ये सॉन्ग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भोजपुरी सिंगर्स ने अपने गानों से पूरे देश को दीवाना बनाया है। फिर चाहे वह फिल्मों के गीत हो या फिर छठ के भजन, लोग इनके गीतों को काफी पसंद करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि इन सिंगर्स की आवाज सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री तक ही सीमित है बल्कि इन्होंने कई गाने बॉलीवुड में भी दिए हैं।

भोजपुरी सिंगर ने गाया 'पार्टी एंथम'

एक ऐसी ही भोजपुरी सिंगर है कल्पना पटवारी (Kalpana Patowary) जिन्होंने कई बेहतरीन छठ गीत गाए हैं। लेकिन इस बीच उन्होंने बॉलीवुड को एक ऐसा गाना दिया है हर पार्टी की शान है और लोग आज भी इस पर थिरकते हैं।

katrina (5)

यह भी पढ़ें- समय की चुकाई भारी कीमत, 44 साल पहले Kishore Kumar से छिना था मिथुन दा का कल्ट गीत; बदला था बप्पी दा का नसीब

कल्पना पटवारी ने उग ही दीनानाथ, काठ के रे नईया, उग है सुरूज गोसईया, छठ घाट केकरा संगे जाईब ए बलम जी जैसे मशहूर छठ गीतों (Chhath Songs) को आवाज दी है।

कटरीना के सबसे चटपटे गानों में से एक

यह गाना अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म वेलकम का 'ऊंचा लंबा कद' (Ucha Lamba Kad)। इसके लिरिक्स हैं- इक ऊंचा लंबा कद, दूजा सोनी वी तू हद, तीजा रूप तेरा चम-चम करदा नी...।

katrina (4)

'पार्टी एंथम' की शान है ये गीत

कटरीना कैफ का सॉन्ग हर पार्टी की जान है और गेट टू गेदर में जब डांस होता है तो यह गाना जरूर बजता है।

'ऊंचा लंबा कद' 2007 की बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' (Welcome) का एक डांस सॉन्ग है। इसे आनंद राज आनंद और कल्पना पटवारी ने गाया है और इसे अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ नजर पर फिल्माया गया है।

मूवी के बारे में

'वेलकम' 2007 में रिलीज हुई एक कॉमेडी फिल्म है जिसे अनीस बज्मी ने लिखा और निर्देशित किया है। इसमें अक्षय कुमार और कटरीना के साथ ही नाना पाटेकर, अनिल कपूर, फिरोज खान, परेश रावल, मल्लिका शेरावत जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाए।

यह भी पढ़ें- जब 'गांव की गोरी' बन छाईं Madhuri Dixit, अलका-उदित ने दी कल्ट गीत को आवाज; हरे-भरे खेतों में हुई थी शूटिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।