विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जब 'गांव की गोरी' बन छाईं Madhuri Dixit, अलका-उदित ने दी कल्ट गीत को आवाज; हरे-भरे खेतों में हुई थी शूटिंग

Published: Fri, 20 Nov 2026 01:02 PM (IST)

माधुरी दीक्षित की एक फ्लॉप फिल्म का गाना काफी लोकप्रिय हुआ था, जिसमें वह गांव की गोरी के रूप में दिखी थीं।

माधुरी के गाने का एक दृश्य  (फोटो- यूट्यूब)

माधुरी के गाने का एक दृश्य (फोटो- यूट्यूब)

HighLights

  1. माधुरी दीक्षित का वो गाना आज भी सदाबहार

  2. हरे-भरे खेतों में हुी थी शूटिंग

  3. अलका याग्निक और उदित नारायण ने दी आवाज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के करियर में कई यादगार गाने रहे हैं। इन गानों के चलते माधुरी ने अपनी सफलता में चार चांद लगाए हैं। माधुरी के करियर में उनके गानों का वैसे भी अहम योगदान रहा है। आज हम आपको माधुरी के एक ऐसे ही गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें वो गांव की देसी गोरी बनकर छाईं थीं और मन मोह लेने वाला ये गाना बेहद कमाल रहा था।

कौन सा है वो गाना? 

अब यूं तो माधुरी (Madhuri Dixit Songs) के करियर में हिट गानों की बहार रही है। माधुरी का जिक्र जब भी होता है, तो उनके गानों, उनकी अदाओं, उनकी खूबसूरती और उनकी वो मुस्कान अपने आप याद आ जाती है। एक ऐसी ही फिल्म आई थी, जिसका एक गाना खूब हिट रहा था। दरअसल जिस गाने की बात हम कर रहे हैं, वो गाना साल 997 में रिलीज हुई फिल्म 'मृत्युदंड' (Mrityudand) का बेहद लोकप्रिय गाना है 'कह दो एक बार सजना' (Keh Do Ek Bar Sajna) है।

Madhuri Desi

ये गाना माधुरी के उन गीतों में शुमार है, जिसे दर्शकों ने फिल्म से ज्यादा पसंद किया है। माधुरी का सादगी और उनकी खूबसूरती बेहद कमाल लगी। साड़ी पहने माधुरी इसमें गजब की नजर आईं और गाने में माधुरी के अपोजिट अयूब खान नजर आए थे, जिन्हें आपने 90 के दशक की कई फिल्मों और कई टीवी सीरयल्स में देखा होगा।

अलका-उदित की आवाज में हिट गाना

इस गाने को अलका याग्निक (Alka Yagnik) और उदित नारायण (Udit Narayan) ने अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया था। अलका की आवाज वैसे भी माधुरी की आवाज कही जाती थी। लोगों का कहना था कि अनुराधा पौडवाल के बाद अलका याग्निक की आवाज माधुरी पर बिल्कुल फिट बैठती थी।

Madhuri Desi 2

वहीं अलका-उदित की जुगलबंदी कई गानों में साथ रही और इस गाने में भी दोनों का जादू नजर आया। गाने का संगीत आनंद-मिलिंद की जोड़ी ने तैयार किया था। वहीं इस गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे। 'मृत्युदंड' (Mrityudand Movie) को प्रकाश झा ने डायरेक्ट किया था। इसके अलावा फिल्म को प्रोड्यूस और इसका स्क्रीनप्ले भी उन्होंने ही लिखा था।  

फिल्म में माधुरी के साथ शबाना आजमी भी दिखी थीं। उन्होंने फिल्म में माधुरी (Madhuri Dixit) की जेठानी का किरदार निभाया था। इसके अलावा फिल्म में शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) और ओम पुरी जैसे कलाकार भी दिखे थे।

हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी। हालांकि फिल्म अपने कुछ गानों के चलते चर्चा में जरूर रही थी।

यह भी पढ़ें- Sunny Deol की वो हीरोइन, जिसके प्यार में पागल था डायरेक्टर; श्रीदेवी-माधुरी को टक्कर देने वाली एक्ट्रेस अब कहां?

यह भी पढ़ें- माधुरी से रोमांस कर रहे थे Salman Khan तभी टूट गया बेड... सच्ची घटना से प्रेरित था 'हम आपके हैं कौन' का ये सीन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।