Sunny Deol की वो हीरोइन, जिसके प्यार में पागल था डायरेक्टर; श्रीदेवी-माधुरी को टक्कर देने वाली एक्ट्रेस अब कहां?
80-90 के दशक की वो एक्ट्रेस जिसने श्रीदेवी और माधुरी जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों को टक्कर दी थी और सनी देओल-अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था।
-1794826600086_m.webp)
सनी देओल की फिल्म का एक दृश्य
HighLights
माधुरी और श्रीदेवी को मात देती थी ये एक्ट्रेस
सनी देओल और अमिताभ बच्चन के साथ किया था काम
हीरोइन के प्यार में पागल था ये डायरेक्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80-90 के दशक में जब श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित जैसी एक्ट्रेसेस फिल्मों में छाई हुई थीं इसी बीच एक और अभिनेत्री बॉलीवुड में अपने पांव जमाने की कोशिश कर रही थीं। उनकी खूबसूरती और टैलेंट इतना जबरदस्त था कि दर्शकों के साथ-साथ इंडस्ट्री के लोग भी उनके फैन थे।
श्रीदेवी और माधुरी को देती थीं टक्कर
यहां तक कि एक डायरेक्टर तो उन्हें दिल तक दे बैठे थे। इतना ही नहीं वे श्रीदेवी (Sridevi) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों को टक्कर भी देती थीं। फिल्मों में सफल होने के बावजूद उन्होंने एक वक्त के बाद इंडस्ट्री छोड़ दी और शादी के बाद विदेश में बस गई।
वो एक्ट्रेस है मीनाक्षी शेषाद्री (Meenakshi Seshadri) जो 80-90 के दशक की बेहद सफल और लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में शामिल थीं।
-1794826740379.webp)
सनी देओल और अमिताभ बच्चन संग किया काम
मीनाक्षी ने अपने करियर में दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और सनी देओल (Sunny Deol) संग काम किया। उन्होंने सनी देओल के साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों खासकर 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' में काम किया। इसके अलावा, उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ 'शहंशाह' (1988), 'गंगा जमुना सरस्वती' (1988), 'तूफान' (1989) और 'अकेला' (1991) जैसी फिल्मों में भी काम किया।
-1794826720388.webp)
एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे डायरेक्टर
मीनाक्षी की खूबसूरती और अदाकारी के लाखों फैंस तो थे ही उनकी एक फिल्म डायरेक्टर भी उन्हें दिल दे बैठे थे। दरअसल ये किस्सा है फिल्म घायल (Ghayal) का जो 1990 में रिलीज हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शूटिंग के दौरान निर्देशक राजकुमारी संतोषी को मीनाक्षी से प्यार हो गया था।
-1794826692748.webp)
इसके बाद उन्होंने मीनाक्षी को शादी के लिए प्रपोज किया लेकिन एक्ट्रेस ने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसके बाद फिल्म दामिनी की शूटिंग के दौरान भी दोनों के बीच कुछ अनबन रही और डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म से हटाकर किसी और हीरोइन को लेना चाहा।
हालांकि इस विवाद में फिर फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने हस्तक्षेप किया और इस मामले को सुलझाया। बाद में दामिनी में मीनाक्षी ने ही काम किया।
एक्टिंग छोड़ विदेश में बसी एक्ट्रेस
मीनाक्षी ने 1995 में इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी करने के बाद सिनेमा से संन्यास ले लिया। उन्होंने न्यूयॉर्क में एक सिविल वेडिंग की और अपनी शादी को रजिस्टर करवाया। इस कपल के दो बच्चे हैं - एक बेटी और एक बेटा। मीनाक्षी टेक्सास के प्लानो में रहती थीं। वहां, वह भरतनाट्यम, कथक और ओडिसी सिखाती थीं।
अपनी फिल्म 'घातक' की रिलीज के बाद, वह अपने बच्चों की परवरिश के लिए अपने पति के साथ अमेरिका चली गईं, जहां वह 'चेरिश डांस स्कूल' चलाती हैं। उनके जीवन पर 'मीनाक्षी एक्सेप्ट हर विंग्स' (Meenakshi Accept Her Wings) नाम की एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।