बहन ऊषा मंगेशकर संग Asha Bhosle ने गाया था 'चटपटा' गीत, सास-बहू की फिल्म में छाया था ये गाना
आशा भोसले और ऊषा मंगेशकर ने 1971 की एक फिल्म एक बड़ा अलग गाना गाया था। इस गाने में हीरोइनों के डांस ने खूब चर्चा बटोरी थी।

ऊषा मंगेशकर के साथ आशा भोसले (फाइल फोटो)
HighLights
आशा भोसले और ऊषा मंगेशकर ने साथ मिलकर गाया था गीत
सास-बहू की फिल्म में सुनाई दिया सुरीला गाना
आर.डी. बर्मन ने दिया था गाने का संगीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में स्वर कोकिला लता मंगेशकर अनगिनत यादगार गीत गाए तो वहीं उनकी बहन आशा भोसले ने भी कई कल्ट गीतों को अपनी आवाज दी। लता दीदी और आशा ताई के अलावा इनकी बहन ऊषा मंगेशकर ने भी सिनेमा को हसीन गानों का तोहफा दिया। तीनों बहनों ने मिलकर भी कई गाने गाए। एक ऐसा ही गाना आया, जिसे ऊषा ताई ने मिलकर अपनी बहन आशा के साथ गाया था।
कौन सा है वह गीत?
अब यूं तो आशा-लता ने कई गाने साथ में गाए तो वहीं कई गीतों को लता दीदी (Lata Mangeshkar) ने बहन ऊषा के साथ मिलकर भी गाया। एक गाना आशा ताई ने बहन ऊषा के साथ गाया था और ये गाना बड़ा दिलचस्प था। दरअसल जिस गीत का हम जिक्र कर रहे हैं, वो साल 1971 में आई फिल्म 'सास भी कभी बहू थी' (Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) में सुनाई दिया था।

इस फिल्म के कई गाने यादगार रहे और इन्हीं में से एक था 'राम काहे मैं इतनी जवान हो गई' (Ram Kahe Mai Itni Jawan Ho Gayi)। इस गाने को आशा भोसले (Asha Bhosle) और ऊषा मंगेशकर (Usha Mangeshkar) ने अपनी आवाज दी थी। इस गाने का संगीत आर.डी. बर्मन ने तैयार किया था।
क्या थी फिल्म की कहानी?
आपको बता दें कि फिल्म के फिल्म सास भी कभी बहू थी साल 1971 में आई थी और फिल्म को वी.मधुसूदर राव ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में संजय खान, लीना चंदवरकर, ओमप्रकाश, जगदीप, ललिता पवार और शशिला समेत कई सितारे नजर आए थे।

फिल्म की कहानी कुछ इस तरह होती है कि, रंगपुर की रहने वाली विधवा भागमती (Lalita Pawar) की खूबसूरत बेटी साधना (Leena Chandavarkar) को हरिपुर के दिलीप चौधरी (Sanjay Khan) से प्यार हो जाता है और वह उससे शादी कर लेती है। दिलीप अपने पिता मोतीलाल (Om Prakash) और मां माया (Shashikala) के साथ रहता है।
शादी के बाद साधना को पता चलता है कि उसकी मां भागमती चाहती है कि वह अपनी सास माया को परेशान करे और घर से बाहर निकाल दे। इसके बाद दहेज की प्रताड़ना और पारिवारिक कलह शुरू होता है। घर-परिवार के रिश्तों पर बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी।

आपको बता दें कि इसी फिल्म के नाम पर एक टीवी सीरियल आया, जिसने खूब सफलता पाई। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyun ki Saas Bhi Kabhi bahu thi) को एकता कपूर ने बनाया था और इस शो में स्मृति ईरानी (Smriti Irani) नजर आईं थीं। यह शो टीवी के कल्ट धारावाहिकों में से एक रहा था। इस शो का दूसरा सीजन भी पिछले साल आया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।