विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

K Viswanath Death: दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता निर्देशक के विश्वनाथ का निधन, अनिल कपूर ने जताया शोक

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Fri, 03 Feb 2023 08:28 AM (IST)

K Viswanath Passes Away तेलुगु सिनेमा के दिग्गज निर्देशक और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता के विश्वनाथ अब हमारे बीच ...और पढ़ें

K Viswanath Death: Dadasaheb Phalke Award winning director K Viswanath passes away
K Viswanath Death: Dadasaheb Phalke Award winning director K Viswanath passes away

नई दिल्ली, जेएनएन।   K Viswanath Death: तेलुगु सिनेमा के दिग्गज निर्देशक के विश्वनाथ का गुरुवार रात निधन हो गया। 92 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा। साल 2017 में इन्हें भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च पुरस्कार दादासाहेब फाल्के से सम्मानित किया गया था। के विश्वनाथ ने अपने जीवनकाल में पांच नेशनल अवॉर्ड और 10 फिल्मफेयर अपने नाम किए थे।

नहीं रहे के विश्वनाथ

के विश्वनाथ काफी समय से बीमार चल रहे थे, उन्हें बढ़ती उम्र की समस्याएं थीं। तेलुगु सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड के लिए भी ये एक अपूर्ण क्षति है। साल 1992 में के विश्वनाथ को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने रघुपति वेंकैया अवॉर्ड और नागरिक सम्मान से सम्मानित किया था। साल 1995 में उन्होंने फिल्म 'गोवरम' से बतौर निर्देशक शुरुआत की थी। इस फिल्म में अक्किनेनी नागेश्वर राव लीड रोल में थे।  

अनिल कपूर ने जताया शोक

के विश्वनाथ की फिल्म को समाज में उत्थान के लिए जाना जाता है। उनकी फिल्में जाति, रंग, विकलांगता, लैंगिक भेदभाव, कुप्रथा, शराब और सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों के मुद्दे को संबोधित करने के लिए जानी जाती हैं। फिल्म जगत में शोक की लहर छाई हुई है। अनिल कपूर ने ट्विटर पर इस महान कलाकार को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- के विश्वनाथ जी आप से मैंने बहुत कुछ सीखा है। फिल्म ईश्वर के सेट पर आपके साथ मुझे मंदिर में होने का एहसास देता था... आप मेरे गुरु हैं...

तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवीने भी के विश्वनाथ के निधन पर दुख प्रगट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- 'मैं स्तब्ध हूं! श्री के विश्वनाथ की क्षति भारतीय / तेलुगु सिनेमा और मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से एक अपूरणीय शून्य है! कई प्रतिष्ठित, कालातीत फिल्मों के नायक! द लेजेंड... शांति !!'