विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जॉली एलएलबी 2 में नजर आई Sayani Gupta का दावा, बॉलीवुड के इनर सर्कल में एंट्री असंभव, तगड़ा हैं कनेक्शन पूल

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Mon, 12 Jun 2023 07:29 PM (GMT+05:30)

Sayani Gupta On Bollywood सयानी गुप्ता ने बॉलीवुड के इनर सर्कल पर बात की है। उन्होंने खुलासा किया है कि ...और पढ़ें

Sayani Gupta On Bollywood, Sayani Gupta news
Sayani Gupta On Bollywood, Sayani Gupta news

नई दिल्ली, जेएनएन। Sayani Gupta On Bollywood: जॉली एलएलबी 2, आर्टिकल 15 जैसी फिल्मों में नजर आई सयानी गुप्ता पिछले एक दशक से बॉलीवुड में काम कर रही हैं। उन्होंने कई कलाकारों और निर्देशकों के साथ काम किया है। उन्होंने मार्गरेटा विथ अ स्ट्रॉ में भी काम किया था।

सयानी गुप्ता ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के इनर सर्कल पर क्या कहा है? 

अब सयानी गुप्ता ने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर बात की है। उन्होंने कहा है कि इसमें बदलाव हो रहे हैं जो कि सकारात्मक है लेकिन कुछ चीजें हैं जो अभी भी मौजूद है और हर बाहर से आए व्यक्ति को इससे जूझना पड़ता है। एक्ट्रेस ने फोर मोर शॉट्स प्लीज जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है। उनका मानना है कि ओटीटी ने उनके जैसे कलाकारों के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। इस बारे में बताते हुए सयानी गुप्ता कहती हैं,

"बॉलीवुड का इनर सर्क बहुत ही क्लोज है और इसे भेदना असंभव है। एक या दो लोग ही कर पाए हैं लेकिन इसका जो कोर है, वह बहुत ही घना है। आप भले उनके नजदीक जा सकते हो लेकिन वह आपको अंदर आने नहीं देंगे।"

View this post on Instagram

A post shared by Sayani G (@sayanigupta)

सयानी गुप्ता ने किन कलाकारों के साथ काम किया है?

सयानी गुप्ता ने शाह रुख खान, अक्षय कुमार और रणबीर कपूर के साथ काम किया है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि अधिकतर लोग अच्छे हैं। इस बारे में वह बताते हुए वह कहती है,

"मुझे मेरे दोस्तों ने भी बताया है जो भी कि कलाकार है और जो इंडस्ट्री में पिछले 20 से 25 वर्षों से हैं। वह कहते हैं- सिस्टम ही ऐसा बना है कि वह आपको अंदर आने नहीं देंगे। मैं इस बारे में ज्यादा नहीं जानती थी लेकिन अब मुझे यह सही लगने लगा है। इसका कुछ सही या गलत मतलब नहीं है। चीजें ऐसी ही है।"

सयानी ने अपने ब्रेक के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा,

"कई पहलू होते हैं। कई लोगों को कई बार सही लोगों से मुलाकात नहीं हो पाती। यह बहुत ही कठिन है। यह बाहर के लोगों के लिए बहुत कठिन है। यह इंडस्ट्री कांटेक्ट पर चलती है और आप कितने लोगों को जानते हो। प्रतिभा और आपकी मेरिट मायने रखती है लेकिन इसके अलावा, यह भी मायने रखता है कि आप कितने लोगों से बातचीत करते हो।"

सयानी गुप्ता ने ओटीटी पर क्या कहा है?

ओटीटी के बारे में बताते हुए सयानी गुप्ता कहती है, "जी हां, मैं मानती हूं कि ओटीटी ने बहुत कुछ बदल दिया है। अब कास्टिंग डायरेक्टर से जुड़ी चीजें भी बदल गई है। यह बहुत ही सकारात्मक बदलाव हैं।"

View this post on Instagram

A post shared by Sayani G (@sayanigupta)