Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jawan में रैप गाने वाली राजा कुमारी ने शाह रुख खान को कहा थैंक्स, सलमान की फिल्म में भी दी थी आवाज

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Wed, 12 Jul 2023 09:17 PM (IST)

    Jawan Rapper Raja Kumari Thanks SRK शाह रुख खान की फिल्म इसी साल सितम्बर में रिलीज हो रही है। 2023 में उनकी यह दूसरी फिल्म है। एटली ने निर्देशन किया है। फिल्म हिंदी के साथ तमिल तेलुगु और हिंदी में रिलीज होगी। दीपिका पादुकोण मेहमान भूमिका में हैं। फिल्म का प्रिव्यू सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ है। शाह रुख की पठान सफल रही थी।

    Hero Image
    Jawan Rapper Raja Kumari Thanks Shah Rukh Khan. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' का प्रिव्यू सोमवार को रिलीज किया गया था। फैन्स ने इसके बैकग्राउंड म्यूजिक को खूब सराहा है। साथ ही प्रिव्यू में कैरेक्टर इंट्रोडक्शन के दौरान बज रहा रैप 'रनिंग विद द किंग खान' दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसे मशहूर भारतीय-अमेरिकी रैपर राजा कुमारी ने लिखा और गाया है। इससे पहले वो सलमान खान की फिल्म में भी रैप गा चुकी हैं। 

    राजा ने शाह रुख को धन्यवाद कहा

    राजा कुमारी के फैन्स का कहना है कि उनके रैप में इतनी हाई एनर्जी है कि रोंगटे खड़े हो जाते हैं। साथ ही वो रैप के पूरे लिरिक्स को सुनने के लिए बेताब हैं। जितनी बेताबी फैन्स में हैं, उससे कहीं अधिक उत्साह राजा कुमारी में हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Raja Kumari (@therajakumari)

    उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शाह रुख और म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर को धन्यवाद देते हुए कहा-

    मुझे टाइटल ट्रैक लिखने और परफॉर्म करने का मौका देने के लिए अनिरुद्ध और शाह रुख खान को दिल से धन्यवाद! मैं बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रही हूं जब ऑडिएंस इस पूरे रैप को सुनेगी।

    रेस-3 के 'अल्लाह दुहाई' में दिया रैप

    राजा कुमारी साउथ की इंडस्ट्री में पहले से सक्रिय हैं। उन्होंने तमिल फिल्म Kaatru Veliyidai में 'जुगनी' गाना गाया था। इस गाने को एआर रहमान ने कम्पोज किया था। इसके बाद सुपरस्टार अजीत कुमार की फिल्म 'विवेगम' में भी 'नेवर गिव अप' गाना गाया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Raja Kumari (@therajakumari)

    इसे अनिरुद्ध रविचंद्र ने कंपोज किया था। फिर राजा ने सलमान खान की 'रेस 3' के लिए 'अल्लाह दुहाई' गाने में अपना रैप दिया। राजा ने साल 2017-18 में मशहूर रैपर डिवाइन के साथ 'सिटी स्लम्स' और 'रूट्स' गाया था। साथ ही दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के साथ 'बर्बरी' और 'अस' जैसे गाने गा चुकी हैं।

    जवान का निर्देशन एटली ने किया है। फिल्म सितम्बर में रिलीज होगी। नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और रिद्धि डोगरा अहम किरदारों में हैं। दीपिका पादुकोण ने कैमियो किया है।

    कौन हैं राजा कुमारी?

    राजा कुमारी भारतीय-अमेरिकी रैपर हैं, जो अपनी प्रतिभा के लिए दुनियाभर में पहचानी जाती हैं। उनका असली नाम स्वेता यल्लाप्रगदा राव है। राजा का जन्म अमेरिका के क्लेरमॉन्ट में हुआ।

    उनके माता-पिता मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। वे अपनी बेटी को डांसर बनाना चाहता थे। इसलिए उन्होंने राजा को बचपन में कत्थक, कुचीपुड़ी और भरतनाट्यम की ट्रेनिंग भी दिलाई।

    राजा की दिलचस्पी संगीत में ही थी। राजा को ग्रैमी अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। यह अमेरिकी अवॉर्ड उन्हें दिया जाता हैं, जिन्होंने संगीत के जगत में शानदार प्रदर्शन किया हो। राजा कोचेला जैसे प्रसिद्ध संगीत समारोह में भी प्रस्तुति दे  चुकी हैं।