विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सलमान खान की Maatrubhumi के गाने पर जावेद अख्तर ने कसा तंज, लिरिक्स को लेकर गीतकार की दो टूक

Published: Sun, 29 Nov 2026 04:31 PM (IST)

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि के एक गाने पर गीतकार जावेद अख्तर ने तंज कसा है। 

सलमान खान और जावेद अख्तर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

सलमान खान और जावेद अख्तर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. चर्चा में मातृभूमि का नया गाना

  2. जावेद अख्तर ने सॉन्ग पर कसा तंज

  3. सलमान खान की अगली फिल्म मातृभूमि

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी लेटेस्ट फिल्म मातृभूमि को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। भाईजान इस मूवी के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म मातृभूमि का एक नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी... हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसको लेकर अब मशहूर गीतकार और फिल्म लेखक जावेद अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान जावेद से सलमान खान के इस गाने की भाषा की गरिमा को लेकर सवाल पूछा गया था, जिस पर उन्होंने बेबाकी से अपनी राय रखी है। 

सलमान के गाने पर जावेद की राय

जावेद अख्तर अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी जाने जाते हैं। किसी भी मुद्दे पर वह अपनी तीखी प्रतिक्रिया रखने से पीछे नहीं हटते हैं। हाल ही में जावेद अख्तर ने बीसीसी के यूट्यूब चैनल म्यूजिक 91 को एक खास इंटरव्यू दिया है। इस दौरान जावेद से सलमान खान की आने वाली फिल्म मातृभूमि के लेटेस्ट सॉन्ग तेरी सेक्सी ब्यूटी (Teri Sexy Beauty) को लेकर सवाल पूछा गया है, जिसके जवाब में उन्होंने कहा है- 

javed akhtar salman khan

आज के समय के लोकप्रिय संगीत में स्वाभाविक रूप से उसी समाज की भाषा और शब्दावली झलकती है, जहां से वह ताल्लुक है। इससे ये पता चलता है कि ये कहां से आया है और किससे जुड़ा है। संगीत कभी अलग-थलग नहीं रहा है, बल्कि ये समाज का अभिन्न अंग है। आज की जेनेरशन और उनके माता-पिता की भाषा और शब्दाबली कभी भी उनके दादा-दादी से मेल नहीं खाएगी।

javed akhtar salman khan (1)

आज भाषा को सिर्फ एक आम बोलचाल के माध्यम के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन हम शायद ये भूल चुके हैं कि एक अनोखी कला है। आज की भाषा का स्तर कहां है और इसका ध्यान किस तरफ जा रहा है, इसके बारे में कोई बात नहीं करना चाहता। जरा बताओ कितने लोग हैं, जो साहित्य और कविता को पढ़ते हैं।

इस तरह से इशारों ही इशारों ने जावेद अख्तर ने सलमान खान की मातृभूमि के तेरी सेक्सी ब्यूटी सॉन्ग की आलोचना भाषा के गिरते स्तर के आधार पर की है। 

कब रिलीज होगी मातृभूमि

बात की जाए सलमान खान की मातृभूमि फिल्म की रिलीज डेट के बारे में तो 4 दिसंबर 2026 को ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का निर्देशक अपूर्व लखिया ने किया है और ये एक वॉर ड्रामा थ्रिलर है। 

यह भी पढ़ें- सूरज बड़जात्या के संकटमोचन बने सलमान खान! Yeh Prem Mol Liya के सपोर्ट में उतरे 'भाईजान'

यह भी पढ़ें- संघर्ष की भट्टी में तपकर निकला गोरखपुर का सितारा, 200 ऑडिशन के बाद सलमान खान की फिल्म में चमके आदित्य सिकरवार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।