विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; दैनिक जागरण संवादी में बताया सफलता का मंत्र

By Mahendra PandeyEdited By: Rinki Tiwari
Published: Fri, 27 Nov 2026 08:25 PM (IST)

दैनिक जागरण संवादी में अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी पहली फीस का किस्सा शेयर किया है।

सलमान खान की पहली फीस

सलमान खान की पहली फीस

HighLights

  1. दैनिक जागरण संवादी में पहुंचे सलमान खान

  2. सलमान खान ने पहली फीस का किस्सा शेयर किया

  3. सलमान ने बताया- कैसे लगा पेंटिंग का चस्का?

महेन्द्र पाण्डेय, लखनऊ। दैनिक जागरण संवादी में 'मातृभूमि' अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने अपने स्टारडम, पहली फीस, घर पर हर धर्म के त्योहार मनाए जाने को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बचपन के दिनों को भी याद किया है।

बचपन के दिनों को याद करते सलमान खान ने बताया कि 15 वर्ष की उम्र से उनकी प्रार्थना रही कि उन्हें काम मिलता रहे। यही वजह है कि एक दिन भी काम नहीं करने पर उन्हें लगता है कि वह नाशुक्रे हो रहे हैं।

सलमान खान की पहली फीस का किस्सा

सलमान खान ने अपनी पहली कमाई का किस्सा सुनाया तो सभागार में ठहाके लगने लगे। उन्होंने बताया कि ताज महल (Taj Mahal) में आयोजित एक कार्यक्रम में डांस प्रस्तुति के लिए उन्हें 35 रुपये मिले थे। वह अच्छा डांस नहीं करते थे, इसलिए उन्हें पीछे खड़ा किया गया था। उसी प्रस्तुति से उनकी पहली कमाई हुई।

salman khan at jagran

सलमान खान ने दिया सफलता का मंत्र

इस छोटे से प्रसंग के जरिए उन्होंने सफलता का बड़ा मंत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि जिंदगी में एक कदम आगे बढ़ाइए और फिर दूसरा कदम उससे आगे रखिए। लोग नीचा दिखाने या गिराने की कोशिश करें, तब भी रुकिए नहीं। धीरे चलें, दौड़ें, गिरें या उठें, लेकिन अपने सपने की ओर बढ़ते रहें। 

सलमान को पसंद नहीं आई थी 21 लाख की पेंटिंग

सलमान की पेंटिंग के शौक के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। उन्होंने बताया कि उनके पालतू कुत्ते माइकल की पेंटिंग बनवाने के लिए एक कलाकार को बुलाया था। कलाकार ने तस्वीर बनाई, लेकिन उसमें माइकल उन्हें कुत्ते जैसा ही नजर आया। पेंटिंग की कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई गई। सलमान ने सोचा कि इतने पैसे खर्च करने से बेहतर है कि कुछ सौ रुपये में कैनवास और रंग खरीदकर खुद ही पेंटिंग बनाई जाए।

salman khan sanwadi

यहीं से उनकी पेंटिंग की यात्रा दोबारा शुरू हुई। उन्होंने बताया कि शूटिंग के बीच समय मिलने पर वह पेंटिंग करते हैं। क्रिकेट, फुटबॉल, स्विमिंग और साइकिलिंग भी उनकी दिनचर्या का हिस्सा हैं। उन्होंने शिव, बुद्ध और मदर टेरेसा सहित कई विषयों पर चित्र बनाए हैं। दोस्तों को अपनी पेंटिंग उपहार में भी देते रहे हैं।

सभागार में सलमान ने गुनगुनाए गीत

लखनऊ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के बीच पहुंचे सलमान ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि यहां पढ़ाई भी हो रही है या नहीं। इस पर सभागार ठहाकों से गूंज उठा। प्रशंसकों ने उनसे गाना सुनाने की फरमाइश की तो भी उन्होंने अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी और गाना भी गुनगुनाया। उनके जाने के बाद भी सभागार में तालियां, सीटियां और सलमान के नारे देर तक गूंजते रहे।

यह भी पढ़ें- 'मुझे उनसे दिक्कत नहीं है', पीयूष मिश्रा ने की Salman Khan की तारीफ; 40 साल पुराने विवाद पर लगाया पूर्णविराम

यह भी पढ़ें- 4 साल से अटकी 'प्रेम की शादी' कब होगी रिलीज? Salman Khan की फिल्म पर सूरज बड़जात्या ने तोड़ी चुप्पी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।