विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुझे उनसे दिक्कत नहीं है', पीयूष मिश्रा ने की Salman Khan की तारीफ; 40 साल पुराने विवाद पर लगाया पूर्णविराम

By Ashish RajendraEdited By: Tanya Arora
Published: Fri, 27 Nov 2026 03:34 PM (IST)

पीयूष मिश्रा ने सलमान खान के साथ 'मैंने प्यार किया' को लेकर शुरू हुई कंट्रोवर्सी पर दैनिक जागरण के संवादी में खुलकर बात की। उन्होंने इस मंच पर मातृभूमि एक्टर की तारीफ की। 

पीयूष मिश्रा ने की सलमान खान की तारीफ/ फोटो- इंस्टाग्राम

पीयूष मिश्रा ने की सलमान खान की तारीफ/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. पीयूष मिश्रा ने सलमान खान को सराहा 

  2. एक्टर बोले- मुझे उनसे कभी दिक्कत नहीं थी

  3. संवादी में सलमान संग विवाद पर बोले पीयूष मिश्रा

आशीष राजेन्द्र, लखनऊ। पीयूष मिश्रा बॉलीवुड के सबसे बेबाक कलाकारों में से एक हैं। उनके दिल में जो भी बात हो उसे जुबान पर लाने से बिल्कुल भी नहीं कतराते हैं। 40 साल पहले सलमान खान के 'मैंने प्यार किया' में उन्हें रिप्लेस करने को लेकर भी दोनों के बीच मनमुटाव की खबरों ने खूब जोर पकड़ा था।

अब हाल ही में खुद गैंग्स ऑफ वासेपुर एक्टर ने सलमान खान के साथ कंट्रोवर्सी की सभी अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए पूर्णविराम लगाया और दैनिक जागरण के संवादी प्रोग्राम में दबंग खान की तारीफों के पुल बांधे। पीयूष मिश्रा ने क्या कहा, पढ़ें डिटेल्स।

'मुझे कभी सलमान से दिक्कत नहीं थी'

मातृभूमि की रिलीज से पहले सुपरस्टार सलमान खान दैनिक जागरण के संवादी प्रोग्राम में खास मेहमान बनकर लखनऊ आने वाले हैं। उनसे पहले इसी कार्यक्रम में पीयूष मिश्रा भी हिस्सा बने। होस्ट ने बातचीत के दौरान ऑडियंस को बताया कि शाम को सलमान खान संवादी के मंच पर आ रहे हैं। उसके बाद उन्होंने पीयूष मिश्रा की तरफ देखा और कहा, "मुझे लगता है कि सलमान खान का नाम सुनकर आपको कोई दिक्कत नहीं होगी?"

ये सुनते ही मकबूल जैसी शानदार फिल्में देने वाले अभिनेता पीयूष मिश्रा ने कहा, "मुझे कभी दिक्कत नहीं हुई और किसी से परेशानी नहीं होती। वो मस्त हैं, बढ़िया स्टार हैं, बढ़िया कमा रहे हैं। लड़कियां मरती हैं उनपर, मुझपर भी मरती हैं। मुझे शुरू से ही कोई दिक्कत नहीं है। जो हुआ था आज से 40 साल पहले, मुझे रत्ती भर परेशानी नहीं थी।

Untitled Design - 2026-11-27T152740.673

अभिनेता ने आगे बातचीत में कहा, "मैंने उसके बाद भी बहुत काम किया है। हल्का सा वाक्या था वो, उसको प्रेस ने बढ़ा चढ़ाकर कर दिया। मेरी किताब में उनका बहुत ही बढ़िया तरीके से मेंशन है। जितना मेंशन करना चाहिए था उतना ही है।"

सलमान खान से जुड़ा ये किस्सा किताब में किया था मेंशन

पीयूष मिश्रा ने अपनी ऑटोबायोग्राफिकल नॉवेल में 1989 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' के हाथ से निकलने का जिक्र किया था। दरअसल, ये सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी ये फिल्म सलमान खान से पहले फिल्ममेकर राजकुमार बड़जात्या ने पीयूष मिश्रा को ऑफर की थी। उन्हें फिल्म में मेन लीड 'प्रेम' के लिए अप्रोच किया गया था।

Untitled Design - 2026-11-27T152936.113

NSD के डायरेक्टर के काफी समझाने के बाद भी पीयूष मिश्रा मुंबई नहीं आए। उन्होंने किताब में बताया कि उस समय पर उनके मन में खटास थी और दुनिया से एक अजीब सी नफरत महसूस हो रही थी, जिसके कारण उन्होंने ये कदम नहीं उठाया। जब तीन साल के बाद वो मुंबई आए, तब तक ये रोल सलमान खान के पास जा चुका था और मूवी से वह ओवरनाइट स्टार बन गए थे। पीयूष मिश्रा कई बार ये कह चुके हैं कि मूवी न मिलने का उन्हें कोई रिग्रेट नहीं है, बल्कि वह सलमान खान की सक्सेस से खुश हैं।

यह भी पढ़ें- 'जो मेरी छवि बनी थी...' Salman Khan का नेगेटिव इमेज को लेकर छलका दर्द, अपने डाउनफॉल पर क्या बोले भाईजान?

यह भी पढ़ें- 37 सालों से अमर है Sharda Sinha का पहला फिल्मी गीत, बॉलीवुड में गूंजी थी 'भोजपुरी' आवाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।