विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सूरज बड़जात्या के संकटमोचन बने सलमान खान! Yeh Prem Mol Liya के सपोर्ट में उतरे 'भाईजान'

Published: Sun, 29 Nov 2026 01:49 PM (IST)

सलमान खान ने निर्देशक सूरज बड़जात्या की लेटेस्ट फिल्म ये प्रेम मोल लिया को लेकर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। 

ये प्रेम मोल लिया पर सलमान खान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

ये प्रेम मोल लिया पर सलमान खान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. ये प्रेम मोल लिया पर सलमान का पोस्ट

  2. निर्देशक सूरज बड़जात्या की नई फिल्म

  3. सलमान खान ने फैंस से की खास अपील

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या की लेटेस्ट फिल्म ये प्रेम मोल लिया को हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ स्टारर इस फैमिली ड्रामा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास शुरुआत मिलते हुए नजर नहीं आ रही है। 

लेकिन अब लग रहा है कि सलमान खान ने ये प्रेम मोल लिया (Yeh Prem Mol Liya) की कमाई बढ़ाने की जिम्मेदारी ली है। सलमान ने सूरज बड़जात्या की इस मूवी के सपोर्ट में एक लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है। 

ये प्रेम मोल लिया के सपोर्ट में सलमान खान

यूं तो अतीत में सलमान खान (Salman Khan) ने बतौर प्रेम निर्देशक सूरज बड़जात्या की कई फिल्मों को सफलता दिलाई है। लेकिन इस बार सलमान ये प्रेम मोल लिया का हिस्सा नहीं हैं और प्रेम के रूप में एक्टर आयुष्मान खुराना मौजूद हैं। इस मूवी को लेकर सलमान खान ने देर रात अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है और लिखा है-

 drishyam 3 OTT RELEASE (4)

बधाई हो सूरज बाबू, ये प्रेम मोल लिया को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स की चर्चा सुनने को मिल रही है। इस प्रेम को आपके प्रेम की तरफ से बहुत सारा प्रेम। इस तरह से सलमान खान के इस पोस्ट में ये प्रेम मोल लिया की टिकटों को बुक कर, इसे थिएटर्स में देखने के लिए जाने के बारे में भी जानकारी लिखी है, जो ये बताने के लिए काफी है कि ये प्रेम मोल लिया को सलमान ने अपन पूरा समर्थन दिया है। 

yeh prem mol liya

आपको बता दें कि अभी तक ये प्रेम मोल लिया की रिलीज को दो दिनों का समय बीता है और इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 9 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है, जबकि दुनियाभर में ग्रॉस कमाई का आंकड़ा 18 करोड़ के पार पहुंच गया है। 

सलमान खान की अगली फिल्म

इसके अलावा बात की जाए सलमान खान की अपकमिंग मूवी के बारे में तो उसका नाम मातृभूमि है, जो तमाम-उतार चढ़ाव के साथ अब बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। 4 दिसंबर 2026 को भाईजान की ये वॉर ड्रामा मूवी दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- 'वो मेरा दोस्त है...', Salman Khan की फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर आया Vivek Oberoi का रिएक्शन

यह भी पढ़ें- संघर्ष की भट्टी में तपकर निकला गोरखपुर का सितारा, 200 ऑडिशन के बाद सलमान खान की फिल्म में चमके आदित्य सिकरवार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।