विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jaswinder Bhalla Death Reason: इस वजह से हुआ जसविंदर भल्ला का निधन, लाख कोशिश के बावजूद नहीं बचा पाए डॉक्टर

Published: Fri, 22 Aug 2025 10:50 AM (IST)

पंजाब के कॉमेडी किंग जसविंदर भल्ला का निधन हो गया। 20 अगस्त को तबियत खराब होने के बाद उन्हें मोहाली ...और पढ़ें

जसविंदर भल्ला का कैसे हुआ निधन (फोटो-इंस्टाग्राम)
जसविंदर भल्ला का कैसे हुआ निधन (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. किस वजह से हुआ एक्टर का निधन?
  2. 65 साल थी एक्टर की उम्र
  3. 23 अगस्त को होगा अंतिम संस्कार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद चौंकाने वाली खबर आई। मशहूर कॉमेडियन और एक्टर जसविंदर भल्ला का 65 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्टर को अपनी कॉमिक टाइमिंग और आईकॉनिक कैरेक्टर्स के लिए याद किया जाता है। खबरों के अनुसार वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे।

20 अगस्त को अस्तपताल में किया गया भर्ती

उनके फैंस और कई को-स्टार्स इस बात को लेकर चिंतित थे कि एक्टर के निधन का कारण क्या है। एक तरफ जहां अभी तक इस बारें में कोई खास जानकारी नहीं थी वहीं बीबीसी पंजाबी की एक रिपोर्ट के अनुसार जसविंदर को ब्रेन स्ट्रोक आया था जिसके बाद 20 अगस्त को उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स ने खुलासा किया कि उनके शरीर से काफी ज्यादा ब्लड लॉस हो चुका है।

यह भी पढ़ें- जिसने प्रोफेसर से कॉमेडियन बनकर हंसाया... उसकी 'मौत' ने आज जमकर रुलाया, पढ़ें एक्टर जसविंदर भल्ला की अनसुनी कहानी

सोशल मीडिया पर आई शोक संदेश की बाढ़

अभिनेता के निधन ने इंडस्ट्री को स्तब्ध कर दिया है। सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई है। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के उनके सहयोगियों, जिन्होंने उनके साथ कैरी ऑन जट्टा, जट्ट एंड जूलियट और मिस्टर एंड मिसेज 420 जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था ने उन्हें कॉमेडी और सिनेमा का एक सच्चा दिग्गज बताया।

करीबी ने की निधन की पुष्टि

चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। भल्ला ने आज सुबह 4:00 बजे अंतिम सांस ली। बाद में उनके करीबी दोस्त और कॉमेडी सीरीज छनकटा अभिनेता बालमुकुंद शर्मा ने उनके निधन की पुष्टि की।

परिवार में कौन-कौन है मौजूद

जसविंदर भल्ला का जन्म 1960 में हुआ था। वह 65 साल के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी परमदीप भल्ला, उनके बेटे, अभिनेता पुखराज भल्ला और नॉर्वे में रहने वाली उनकी बेटी अशप्रीत कौर हैं। उनके अंतिम क्षणों में उनके परिवार के सदस्य उनके साथ थे।

लाखों लोगों के बीच भल्ला के नाम से मशहूर, बेजोड़ हास्य के धनी पंजाबी अभिनेता फिल्मों में आने से पहले अपनी छनकटा कॉमेडी सीरीज के जरिए घर-घर में मशहूर हो गए थे। कैरी ऑन जट्टा में उनका एडवोकेट ढिल्लों का किरदार पंजाबी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय भूमिकाओं में से एक है।

यह भी पढ़ें- पंजाबी इंडस्ट्री का चमकता सितारा कॉमेडियन Jaswinder Bhalla का निधन, 65 साल की उम्र में ली आखिरी सांस