विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jacqueline Fernandez ने ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज कराया अपना बयान, बोली- मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Thu, 19 Jan 2023 10:43 AM (IST)

पिछले एक साल से एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी हुई है। इस केस में ...और पढ़ें

Jacqueline fernandez, Money Laundering Case, Sukesh Chandrashekhar, Sukesh And Jacqueline Love Story
Jacqueline fernandez, Money Laundering Case, Sukesh Chandrashekhar, Sukesh And Jacqueline Love Story

नई दिल्ली, जेएनएन। Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) अपने निजी जीवन को लेकर लगातार सुर्खियां में हैं। एक्ट्रेस की 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले के मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

लगातार इस केस के चलते एक्ट्रेस कोर्ट के चक्कर काट रही हैं। हाल ही में अदाकारा ने ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ अपने बयान दर्ज कराया है। इस दौरान उन्होंने सुकेश को लेकर कई बड़े खुलासे भी किए।

एक्ट्रेस के इमोशंस के साथ खेले सुकेश

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, जैकलीन ने पटियाला कोर्ट में ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ बयान दिया है। ऐसे में उन्होंने कहा कि सुकेश ने उनका करियर को बर्बाद कर दिया है और उनके इमोशंस के साथ भी खिलवाड़ किया है।

आगे उन्होंने कहा है कि उन्हें सुकेश का असली नाम भी नहीं पता था। जैकलीन ने कहा है कि उन्हें सुकेश चंद्रशेखर के सरकारी अधिकारी होने के बारे में पता था। इसके अलावा सुकेश ने खुद को सन टीवी का मालिक और जे जयललिता को भी अपनी आंटी बताया था।

जैकलीन को सुकेश ने बताया था अपना नाम 'शेखर'

एक्ट्रेस ने अपने बयान में यह भी बताया है कि सुकेश ने उनसे कहा था वह मेरा बहुत बड़ा फैन है और साउथ इंडियन फिल्मों में मेरे साथ काम करना चाहते है। दिन में मैं और सुकेश से कम से कम तीन चार बार कॉल और वीडियो कॉल करते थे, लेकिन मुझे इसकी जानकारी नहीं थी कि वह जेल से बात करता है। वह किसी कोने से कॉल करता था। बैकग्राउंड में सोफा और पर्दा भी दिखाई देता था।

साल 2021 में हुई थी आखिरी कॉल

अभिनेत्री ने दावा किया कि उन्होंने और कॉनमैन सुकेश ने आखिरी बार 8 अगस्त, 2021 को कॉल पर बात की थी। उस दिन के बाद उन्होंने उनसे संपर्क नहीं किया। जैकलीन ने कहा, 'मुझे बाद में पता चला कि उन्हें गृह मंत्रालय और कानून मंत्रालय के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के रूप में काम करने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

प्राइवेट जेट में किया था सफर

आगे जैकलीन ने यह भी खुलासा किया कि जब उन्हें केरल जाना था, तो सुकेश ने उन्हें अपना प्राइवेट जेट इस्तेमाल करने के लिए कहा। उन्होंने केरल में उनके लिए एक हेलीकॉप्टर की सवारी का भी आयोजन किया। उन्होंने कहा, 'दो मौकों पर जब मैं उनसे चेन्नई में मिली थी, मैंने उनके प्राइवेट जेट में सफर किया था।'


यह भी पढे़ें- Anant Radhika Engagement: आज होगी अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की सगाई, एंटीलिया में होगा जश्न

यह भी पढ़ें- Alia Bhatt ने रणबीर कपूर को बताया छुपा रुस्तम, एक्ट्रेस ने सबके सामने पति का खोला ये राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।