Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Anushka Sharma के Mumbai Rains की भारी ट्राफिक में क्या निकले आंसू, देखें Viral Video

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sat, 27 Jul 2019 04:24 PM (IST)

    Anushka Sharma Mumbai Rains में फंस गई थीl ...और पढ़ें

    Anushka Sharma के Mumbai Rains की भारी ट्राफिक में क्या निकले आंसू, देखें Viral Video

    नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) हाल ही में मुंबई में हुई भयंकर बारिश के बीच लगे ट्राफिक जाम में फंस गईl इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैंl इसमें अनुष्का को रोते हुए देखा जा सकता हैंl

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि अनुष्का शर्मा ने यह वीडियो मजाक में बनाया था लेकिन अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैंl

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Anushka Sharma via instagram stories "I'm not crying in traffic.You are."

    A post shared by Anushka Sharma Fan Page. (@anushkasharma.xx) on

    अनुष्का शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और पति विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ हाल ही में संपन्न हुए ICC World Cup 2019 में भी गई थी और वह हाल ही में भारत वापस लौटी हैंl अनुष्का शर्मा ने जो वीडियो शेयर किया हैंl इसमें उन्हें रोने की एक्टिंग करते हुए और गाड़ी में बैठकर ट्राफिक खुलने का इंतजार करते हुए देखा जा सकता हैंl

    अब यह वीडियो वायरल हो गया हैंl इसके अलावा उन्होंने इसपर एक कमेंट भी किया हैl अनुष्का ने लिखा है, ‘मैं नहीं तुम रो रहे हो, ट्राफिक मेंl’ अनुष्का शर्मा हाल ही में खबरों में थीl उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अनफॉलो कर दिया थाl इसके बाद अनुष्का शर्मा ने एक कोडेड मैसेज भी शेयर किया थाl रोहित शर्मा ने अनुष्का शर्मा को अनफॉलो करने से पहले विराट कोहली को अनफॉलो किया थाl

    यह भी पढ़ें: Malaika Arora ने सोशल मीडिया पर शेयर किया थ्रोबैक बिकनी फोटो, वायरल हुई तस्वीर

    अनुष्का शर्मा जल्द कुछ वेब सीरीज का निर्माण करती नजर आएंगीl अनुष्का शर्मा पिछली बार शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो में नजर आई थीl यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप फिल्म साबित हुई थीl इस फिल्म में इन दोनों के अलावा कटरीना कैफ की अहम भूमिका थीl

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप