Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    International Yoga Day 2023: बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेज योग से खुद को रखती हैं फिट, फैंस को ऐसे करती हैं मोटिवेट

    International Yoga Day 2023 बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए खुद को फिट रखना बहुत जरूरी होता है। इसलिए आज के समय में ज्यादातर अभिनेत्रियां योग का सहारा ले रही हैं और खुद को फिट रख रही हैं। देखिए योग करने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट।

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki TiwariUpdated: Wed, 21 Jun 2023 08:45 AM (IST)
    Hero Image
    International Yoga Day 2023 From Malaika Arora to Kareena Kapoor Alia Bhatt who are Yoga Freak- Photo Credit- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। International Yoga Day 2023: बुधवार को 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। पिछले कुछ सालों में स्वस्थ रहने के लिए योग पर निर्भरता बढ़ी है।

    योग दुनियाभर में शरीर को स्वस्थ और मन को शांत करने के लिए जाना जाता है। यूं तो योग का अस्तित्व सदियों पुराना है, लेकिन हालिया समय में इसका चलन पहले से काफी बढ़ गया है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर योग कर खुद को फिट और जवां रखती हैं। आइए आपको बताते हैं कि बी-टाउन के उन सेलिब्रिटीज के बारे में, जो योग को पसंद करती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करीना कपूर

    अगर आप बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) के इंस्टाग्राम फीड पर नजर डालेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि वह योग फ्रीक हैं। वह अक्सर योग करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वह घर पर योग सेशन करती नजर आती हैं।

    Kareena Kapoor Photo- Instagram

    शहनाज गिल

    'बिग बॉस' फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने भी कुछ दिन पहले ही योग करना शुरू किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर योग मुद्रा में दो तस्वीरें शेयर की थीं और कैप्शन में लिखा था- 'अपनी बॉडी को शांत और रिलैक्स कर रही हूं।'

    Shehnaaz Gill Photo- Instagram

    आलिया भट्ट

    'ब्रह्मास्त्र' एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी योग करना पसंद करती हैं। पिछले साल उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम राहा है। डिलीवरी के महज डेढ़ महीने बाद ही आलिया भट्ट ने दोबारा अपनी योग जर्नी शुरू कर दी थी।

    Alia Bhatt Photo- Instagram

    शिल्पा शेट्टी

    48 की उम्र में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) यूं ही इतनी फिट और जवान नहीं हैं। वह योग की दीवानी हैं। वह योग के जरिए न केवल खुद को फिट रखती हैं, बल्कि लोगों को टिप्स भी देती हैं। उनका शिल्पा शेट्टी फिटनेस ऐप है, साथ ही 'Shilpa's Yoga' के नाम से यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर वह योग के बारे में बताती रहती हैं।

    Shilpa Shetty Photo- Instagram

    मलाइका अरोड़ा

    अपनी टोंड बॉडी और फिटनेस के लिए मशहूर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की योग के प्रति दीवानगी से हर कोई वाकिफ है। मलाइका अपने फैंस को हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए प्रेरित करती हैं। उनका मुंबई में खुद का योग स्टूडियो भी है। साथ ही वह फिटनेस पर एक बुक भी लिख रही हैं।

    Malaika Arora Photo- Instagram

    सारा अली खान

    कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों की तरह सारा अली खान (Sara Ali Khan) को भी योग करना बहुत पसंद है। एक वक्त था, जब सारा का वजन 96 किलो हुआ करता था, लेकिन एक्सरसाइज और डाइट के जरिए एक्ट्रेस ने अपना काफी वजन घटा लिया है। वह प्रॉपर योग करती हैं।

    Sara Ali Khan Photo- Instagram

    रकुल प्रीत सिंह

    रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो योग के जरिए खुद को फिट रखती हैं। रकुल अक्सर अपनी फिटनेस जर्नी की झलक इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

    Rakul Preet Photo- Instagram

    दीया मिर्जा

    41 साल की दीया मिर्जा (Dia Mirza) भी योग फ्रीक हैं। दीया नेचर लवर हैं और उन्हें अक्सर नेचर के बीच योग करते हुए देखा जाता है। वह सोशल मीडिया पर अपनी योग प्रैक्टिस की झलक दिखाकर लोगों को इसके लिए मोटिवेट करती रहती हैं।

    Dia Mirza Photo- Instagram

    जैकलीन फर्नांडिस

    जब बात योग की हो रही है तो जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) का नाम कैसे छूट सकता है। वह भी योग के जरिए खुद को फिट रखती हैं। एक्ट्रेस इंस्टाग्राम अकाउंट पर हैरान करने वाले योग प्रैक्टिस की झलक दिखाती रहती हैं।

    Jacqueline Fernandez Photo- Instagram

    मीरा कपूर

    शाहिद कपूर की पत्नी और मॉडल मीरा कपूर की फिटनेस देख कोई नहीं कहेगा कि वह दो बच्चों की मां हैं। मीरा योग के जरिए खुद को फिट रखती हैं। उनका सोशल मीडिया फीड योग की तस्वीरों और वीडियोज से भरा रहता है।

    Mira Kapoor Photo- Instagram

    हर साल 21 जून को दुनियाभर में योग दिवस मनाया जाता है। साल 2014 में भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। तब से हर साल दुनिया में इंटरनेशनल योग डे मनाया जाता है।