विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या होती है शिव शक्ति पूजा, क्यों Anant Ambani और Radhika Merchant की शादी से पहले सम्पन्न हुई ये रस्म?

Published: Thu, 11 Jul 2024 01:02 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jul 2024 01:57 PM (IST)

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्में जोर-शोर से होती नजर आ रही हैं। इस दौरान अंबानी परिवार ...और पढ़ें

अंबानी परिवार की शिव शक्ति पूजा (फोटो इंस्टाग्राम)
अंबानी परिवार की शिव शक्ति पूजा (फोटो इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. अंबानी परिवार ने एक भंडारे का भी आयोजन किया
  2. बेटे की शादी के लिए मुकेश अंबानी ने कि कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था
  3. अंबानी परिवार मेहमानों को देगा महंगे रिटर्न्स गिफ्ट्स

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों देश भर में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी की चर्चा हो रही है। शुक्रवार (12 जुलाई) को अनंत अपनी मंगेतर राधिका के सात फेरे लेंगे। बुधवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले एंटीलिया में शिव शक्ति पूजा का आयोजन किया गया। इसके अलावा मेहंदी सेरेमनी और गरबा नाइट भी हुई।

ऐसे में सोशल मीडिया पर ये सवाल उठ रहा है कि शिव शक्ति पूजा क्या होती है, शादी से पहले इसका क्या महत्व होता है और यह किस विधि से सम्पन्न करवाई जाती है? तो चलिए हम सारे सवालों के जवाब आपको देते हैं।

अनंत ने की शिव की पूजा 

अनंत और राधिका की शादी में अंबानी परिवार पुरानी परंपराओं को बखूबी से निभाता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर होने वाले दूल्हे राजा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह शिव शक्ति पूजा करते नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Isha Ambani Piramal (@_mayfairmasala)

वीडियो में दिख रहा है कि अंबानी हाउस में एक विशाल शिव ज्योतिर्लिंग की मूर्ति रखी हुई है। कार्यक्रम स्थल पर अमित त्रिवेदी भी अपने हिट ट्रैक 'नमो नमो' का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- Radhika-Anant की शादी में शामिल होंगी कार्दशियन सिस्टर्स, यहां देखें मेहमानों की लिस्ट

क्यों की जाती है ये पूजा?

कहा जाता है कि शादी से पहले शिव शक्ति पूजन से दूल्हा-दुल्हन के जीवन में खुशहाली बनी रहती है। साथ ही, उन्हें शिव जी और पार्वती मां का आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा नवग्रह शांत होते हैं और जीवन में मंगल बना रहता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार रामायण में देवी सीता ने भी शादी से पहले भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की थी।

शिव शक्ति पूजा में शामिल हुए थे ये सितारे

एंटीलिया में हुई शिव शक्ति पूजा में अभिनेता रणवीर सिंह, शनाया कपूर, अनन्या पांडे, संजय दत्त समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज नजर आए थे। 

करोड़ों के हैं रिटर्न गिफ्ट्स

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी में आने वाले मेहमानों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। इन मेहमानों को अंबानी परिवार करोड़ों के महंगे रिटर्न गिफ्ट्स देने वाला है।

यह भी पढ़ें-  Anant-Radhika Wedding: अनंत और राधिका की शादी से पहले एंटीलिया में हुई शिव शक्ति पूजा, शामिल हुए ये बॉलीवुड स्टार्स