Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Independence Day 2023: 'बॉर्डर' पर जब सनी देओल ने मचाया था 'गदर', इस कारण पाकिस्तान में बैन हुए थे 'तारा सिंह'

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 14 Aug 2023 03:59 PM (IST)

    Independence Day 2023 देश धूमधाम से आजादी का जश्न मना रहा है। हमारे हिंदी सिनेमा ने भी फिल्मों के जरिए देश के लिए कुर्बान हुए आर्मी ऑफिसर्स को ट्रिब्यूट दिया है। सनी देओल इस स्वतंत्रता दिवस गदर 2 के साथ फैंस के बीच फिर लौटे हैं। सनी देओल के अपने करियर में कई ऐसी देशभक्ति फिल्मों में काम किया है जिसकी वजह से उन्हें पाकिस्तान में बैन किया गया था।

    Hero Image
    Independence Day 2023 Gadar 2 to Border and the Hero Sunny deol films/Photos-IMDB

    नई दिल्ली, जेएनएन। Independence Day 2023: देशभर में स्वतंत्रता दिवस की धूम है। इस साल हम अपना 77वां आजादी का जश्न मना रहे हैं। बॉलीवुड में अपने ढाई किलों के हाथ और दमदार डायलॉग्स के लिए फेमस सनी देओल भी 'गदर 2' के साथ अपने फैंस के बीच लौट आए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सनी देओल बॉलीवुड के वह अभिनेता हैं, जिन्हें उनके एक्शन के लिए जाना जाता है। वह उन अभिनेताओं में शुमार हैं, जिन्होंने फिल्मों में अपने अभिनय के जरिये देश प्रेम को दर्शाया है। मगर क्या आप जानते हैं कि सनी देओल ने कई ऐसी देशभक्ति फिल्में की हैं, जिनकी वजह से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं करता है।

    इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो उनके देशभक्ति सीन्स को देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने तो उनके वीजा तक पर पाबंदी लगा दी थी। उनकी फिल्में भी पाकिस्तान में बैन रहती हैं।

    चलिए बिना देरी किये इस इंडिपेंडेंस डे पर सनी देओल की उन देशभक्ति फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिसमें एक्टर पाकिस्तान के खिलाफ हुंकार भरते हुए नजर आए।

    बॉर्डर-1997

    सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर' उनकी यादगार फिल्मों में से एक है। साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म इंडिया और पाकिस्तान की 1971 में हुए युद्ध पर आधारित है।

    जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके अलावा सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, पूजा भट्ट, तब्बू, पुनीत इस्सर सहित कई स्टार्स ने मुख्य भूमिका निभाई थी। देशभक्ति से परिपूर्ण इस फिल्म में सनी देओल ने मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी का किरदार निभाया था, जोकि फिल्म में पाकिस्तानी फौजी की टैंक्स को खत्म करता है।

    गदर-एक प्रेम कथा - 2001

    2001 में सनी देओल की फिल्म 'गदर-एक प्रेम कथा' रिलीज हुई थी। इस फिल्म का सीक्वल अब बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उखाड़ रहा है।

    साल 2001 में रिलीज हुई अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में 'तारा सिंह' बनकर सनी देओल अपनी पत्नी सकीना को घर वापस लाने के लिए सरहद पार पाकिस्तान पहुंच जाते हैं और वहां पर वो न सिर्फ 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाते हैं, बल्कि उन्हें उनके देश में घुसकर ललकारते हुए नजर आते हैं।

    मां तुझे सलाम- 2002

    सनी देओल ने साल 2002 में एक बार फिर मेजर की भूमिका अदा की थी। वह निर्देशक टिन्नू वर्मा की फिल्म 'मां तुझे सलाम' में मेजर प्रताप सिंह के पावरफुल किरदार में दिखे।

    इस फिल्म में सनी देओल पाकिस्तान से इंडिया में घुस रहे आतंकवादियों की कोशिशों को नाकाम करते हुए नजर आए थे। फिल्म का 'मां तुझे सलाम' गाना काफी लोकप्रिय हुआ।

    द हीरो- लव स्टोरी ऑफ स्पाय - 2003

    साल 2003 में रिलीज हुई 'द हीरो- लव स्टोरी ऑफ स्पाय' में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा की जोड़ी ने खूब धमाल मचाया था। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल ने एक RAW एजेंट का किरदार निभाया था, जो पाकिस्तान के टेरिरिस्ट के मंसूबो को जानने के लिए अलग-अलग नाम बदलकर रहता है।

    फिल्म में वह पाकिस्तानियों की इंडिया के खिलाफ चल रहे गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हैं और उनके हर वार को नाकामयाब करते हुए नजर आते हैं, जिसमें उनका साथ प्रीति जिंटा देती हैं।

    काफिला- 2007

    साल 2007 में सनी देओल ने फिल्म काफिला में काम किया था, जिसमें उन्होंने कर्नल समीर अहमद खान का किरदार निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन अमितोज मान ने किया था।

    हीरोज-2008

    साल 2008 में सलमान खान की फिल्म 'हीरोज' सनी देओल का किरदार भले ही छोटा था, लेकिन उन्होंने अपने पावरफुल किरदार से ऑडियंस को काफी इम्प्रेस किया था। फिल्म में उन्होंने विक्रम शेरगिल का किरदार निभाया था।

    गदर 2 - 2023

    सनी देओल 22 साल के बाद एक बार फिर से तारा सिंह बनकर स्क्रीन पर लौटें हैं। उनकी और अमीषा पटेल की इस फिल्म को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है।

    इस फिल्म में सनी देओल लाहौर में घुसकर 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के फिर से नारे लगाते हुए दिखाई दिए। फिल्म में पाकिस्तान आर्मी के खिलाफ उनकी लड़ाई इस बार अपने बेटे 'जीते' के लिए थी।