Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेटी नीसा देवगन के 18वें जन्मदिन पर भावुक हुईं काजोल, जन्म को बताया ज़िंदगी का सबसे बड़ा इम्तिहान

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Tue, 20 Apr 2021 01:22 PM (IST)

    नीसा का जन्म 20 अप्रैल 2003 को हुआ था। 2001 में इससे पहले काजोल का मिसकैरेज हुआ था। तभी काजोल की फ़िल्म कभी ख़ुशी कभी ग़म सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इसके बाद काजोल को एक और मिसकैरेज हुआ था।

    Hero Image
    Kajol with Nysa and Nysa Devgan. Photo- Instagram/Kajol

    नई दिल्ली, जेएनएन। अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन 20 अप्रैल को 18 साल ही हो गयी हैं। सिर्फ़ नीसा ही नहीं, अजय और काजोल के लिए भी यह ख़ास जन्मदिन है। नीसा आज उम्र के उस पड़ाव पर पहुंच गयी हैं, जहां से वो अपने बारे में फ़ैसले करने के लिए आज़ाद हैं। बेटी की ज़िंदगी के इस पड़ाव पर पहुंचने के बाद काजोल भावुक हो गयीं। उन्होंने सोशल मीडिया में एक इमोशनल पोस्ट लिखकर नीसा को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि वो हमेशा उनके सपोर्ट के लिए हाज़िर रहेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काजोल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखी-  जब तुम्हारा जन्म हुआ था, मैं बहुत नर्वस थी। यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी परीक्षा थी और मेरे ज़हन में वो सारे डर और भावनाएं थीं, जो कम से कम एक साल से मुझे सता रहा था। फिर तुम 10 साल की हो गयीं और मैंने महसूस किया कि कुछ वक़्त के लिए मैं टीचर थी, मगर ज़्यादातर वक़्त मैं स्टूडेंट ही थी। नई-नई चीज़ों को सीख रही थी। और अब, आज का दिन है। मैं यह कह सकती हूं कि मैं बहुत अच्छी तरह पास हो गयी हूं। तुम बिल्कुल वैसी हो, जैसा कि हम कहते हैं कि औरतों को होना चाहिए। आसमान में उड़ती रहो मेरी बच्ची और किसी के लिए भी अपनी जगमगाहट कम मत करना। मैं सदा तुम्हारे साथ हूं। वयस्क होने पर बधाई। तुम्हारे पास साधन हैं, जिनका अच्छे के लिए इस्तेमाल करना। काजोल ने इसके साथ नीसा के बचपन की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो काजोल की गोद में बैठी हैं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

    बता दें, नीसा का जन्म 20 अप्रैल 2003 को हुआ था। 2001 में इससे पहले काजोल का मिसकैरेज हुआ था। तभी काजोल की फ़िल्म कभी ख़ुशी कभी ग़म सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इसके बाद काजोल को एक और मिसकैरेज हुआ था। नीसा देवगन सिंगापुर में यूनाइटेड कॉलेज ऑफ़ साउथईस्ट एशिया में पढ़ रही हैं। नीसा को ट्रैवलिंग का काफ़ी शौक़ है और कॉमेडी फ़िल्में पसंद हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner