विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bollywood: शांति के लिए पहाड़ों में चली जाती हूं... मुंबई की भीड़-भाड़ से बचने के लिए मीरा चोपड़ा अपनाती हैं ये ट्रिक

Published: Wed, 31 Jan 2024 04:30 AM (IST)

Bollywood सेक्शन 375 फिल्म की अभिनेत्री मीरा चोपड़ा शांति के लिए पहाड़ों में चली जाती हैं। मीरा कहती हैं कि ...और पढ़ें

आगामी दिनों में कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म में नजर आएंगी मीरा
आगामी दिनों में कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म में नजर आएंगी मीरा

HighLights

  1. कलाकार में जो ठहराव चाहिए, वह मुझमें शुरू से ही रहा है: मीरा चोपड़ा
  2. मुझे अपने आसपास बहुत लोग पसंद नहीं है: मीरा चोपड़ा
  3. मैं हमेशा लोगों से कहती हूं कि मुझे पहाड़ों में जाकर बसना है: मीरा चोपड़ा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर किसी का अपना सफर होता है, फिर चाहे वह आउटसाइडर हो या स्टार किड। हर कोई अपने लिए बेहतर मौकों की तलाश में भाग-दौड़ कर रहा है। कई बार यह प्रक्रिया थकावट भरी हो जाती है। ऐसे में शांति पाने के लिए कलाकार अपने-अपने तरीके अपनाते हैं।

कलाकार में जो ठहराव चाहिए, वह मुझमें शुरू से ही रहा है

सेक्शन 375 फिल्म की अभिनेत्री मीरा चोपड़ा शांति के लिए पहाड़ों में चली जाती हैं। मीरा कहती हैं कि कलाकार में जो ठहराव चाहिए, वह मुझमें हमेशा से रहा है। मैं शहरी लड़की हूं, लेकिन कई बार यहां की भीड़ से परेशान हो जाती हूं।

मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हूं, लेकिन कई बार यहां से भागने का मन करता है। मैं पहाड़ों में चली जाती हूं, जहां मुझे शांति मिलती है। मुझे अपने आसपास बहुत लोग पसंद नहीं है। मैं हमेशा लोगों से कहती हूं कि मुझे पहाड़ों में जाकर बसना है।

वुमन फिल्म में आएंगी नजर

लोग मुझे कहते हैं कि तुम वहां पर नहीं रह पाओगी। लेकिन मुझे पता है कि मैं रह लूंगी, क्योंकि मैं इस ग्लैमरस इंडस्ट्री के शोरशराबे से दूर शांतिदायक जीवन बिताना पसंद करती हूं। इस इंडस्ट्री में मेरे दोस्त भी कम ही हैं।इस इंडस्ट्री में दोस्त बनाना भी बहुत कठिन है। आगामी दिनों में मीरा कोर्ट रूम ड्रामा और सुपर वुमन फिल्म में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- 'चैंपियंस ऑफ चेंज महाराष्ट्र' से सम्मानित हुईं शिल्पा शेट्टी, फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने जाहिर की खुशी

यह भी पढ़ें- Suraiya Death Anniversary: अपने जमाने की सबसे महंगी अदाकारा थीं सुरैया, जानें- कैसे बनी सिनेमा की 'मल्लिका-ए-हुस्न'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।