Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Video: आदित्‍य-श्रद्धा ने दिखाए सेक्‍सी मूव्‍स, 'ओके जानू' का ये गाना हो गया हिट!

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Sun, 18 Dec 2016 02:03 PM (IST)

    आदित्‍य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने अपने सेक्‍सी मूव्‍य से दर्शकों को दीवाना बना दिया है।

    नई दिल्ली (जेएनएन)। 'आशिकी 2' की जोड़ी लौट आई है, आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर जनवरी में 'ओके जानू' लेकर आ रहे हैं। मगर इससे पहले ही इसके गानों ने हंगामा मचा दिया है। अब 'हम्मा हम्मा' का रीमिक्स वर्जन ही ले लो, इस पर आदित्य और श्रद्धा ने ऐसे सेक्सी मूव्स दिखाए कि दर्शक इसके दीवाने हो गए। हाल ही में रिलीज हुआ यह गाना व्यूज के मामले में एक करोड़ 70 लाख का आंकड़ा छूने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रोड्यूसर करण जौहर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। आदित्य और श्रद्धा की 'ओके जानू' तमिल फिल्म 'ओके कनमनी' की हिंदी रीमेक है, जिसे मणि रत्नम ने बनाया था। 'ओके जानू' को शाद अली निर्देशित कर रहे हैं।

    मंगलवार को 'ओके जानू' का टाइटल ट्रैक जारी किया जाएगा। इसमें संगीत एआर रहमान ने दिया है। ओरिजनल गाना 'हम्मा हम्मा' इससे पहले फिल्म 'बॉम्बे' में सुनाई दिया था। इस बार इसे नए तरीके से तैयार कर पेश किया गया है। 'आेके जानू' का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है और यह भी लोगों द्वारा सराहा जा रहा है। फिलहाल अगर अब भी आपने 'हम्मा हम्मा' का रीमिक्स वर्जन नहीं देखा तो यहां इसका जरूर लुत्फ उठाइए।

    यह भी पढ़ें- 'रईस' की लैला बनने के लिए सनी लियोन को मिला इतने करोड़ का ऑफर

    comedy show banner
    comedy show banner