Hum Log: 41 साल पहले प्रसारित हुआ था 156 एपिसोड वाला भारत का पहला टीवी शो, पहचान में नहीं आएंगे कलाकार
भारत का पहला टीवी सीरियल हम लोग 7 जुलाई 1984 को दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। यह हिंदी में पहला धारावाहिक ड्रामा था और इसमें एक मध्यमवर्गीय भारतीय परिवार के जीवन और संघर्ष को दिखाया गया था। जब हम लोग खत्म हुआ तब ये भारतीय इतिहास का सबसे लंबे समय तक चलने वाला टीवी सीरियल था।

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। जैसे-जैसे हम मॉर्डन होते गए, टेक्नोलॉजी बदलती गई टीवी और रेडियो की जगह बहुत ही आसानी से लैपटॉप स्क्रीन और मोबाइल फोन ने ले ली। आज हमारे पास मौजूद अनगिनत स्ट्रीमिंग प्लेटफार्मों के लिए हमें अपने मनोरंजन के लिए एक जगह रुकना या बैठना नहीं पड़ता है। चलते-फिरते कोई भी गतिविधि करते ये हमारा हिस्सा बन चुके हैं।
41 साल पहले आया था आखिरी एपिसोड
आज की पीढ़ी उस युग या दौर की कल्पना भी नहीं कर सकती जब एक साथ बैठकर टीवी का आनंद लिया जाता था या फिर टेलिविजन ना होने पर दूसरे के घर जाकर दोस्त के साथ फिल्म देखने का मजा लिया जाता था। भारत सरकार द्वारा स्थापित पब्लिक सर्विस ब्रॉडकास्टर, डीडी, 1960 के दशक से 1990 के दशक तक कई पीढ़ियों के लिए मनोरंजन का एकमात्र साधन था। इन सबके बीच साल 1984 में एक ऐसा शो आया जिसने पारिवारिक समय को परिभाषित किया। हम बात कर रहे हैं 'हम लोग' की। वह था 1984 का नाटक "हम लोग" था। इस शो को प्रसारित हुए 41 साल हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Hatim बन छोटे पर्दे पर जीता था जनता का दिल, 22 साल बाद अब कहां ये एक्टर
सड़के हो जाती थीं सूनी
भारत के पहले धारावाहिक के रूप में प्रसारित यह शो सप्ताह में एक बार आता था। एक ऐसा दिन जब सड़कें सूनसान होती थीं और परिवार और दोस्त अपने या अपने पड़ोसियों के घर टीवी पर लेटेस्ट एपिसोड का इंतजार कर रहे होते थे।
क्या थी सीरियल की कहानी?
लेखक मनोहर श्याम जोशी और निर्देशक वासुदेव कुमार द्वारा परिकल्पित यह धारावाहिक काफी सफल रहा और 17 महीनों से ज़्यादा समय तक चला। इसमें कुल 156 एपिसोड दिखाए गए। उस समय में यह बहुत बड़ी उपलब्धि थी। इस सीरीज में आठ सदस्यों वाले एक मध्यमवर्गीय परिवार के जीवन को दिखाया गया था, जिसमें अलग-अलग व्यक्तित्व, इच्छाएं, असुरक्षाएं और कुंठाएं थीं, और ये सब एक ही छत के नीचे समाया हुआ था।
'हम लोग' में कई ऐसे किरदार थे, जिनसे दर्शक खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर पाते थे। विनोद नागपाल ने इसमें पिता का किरदार निभाया था जबकि जयश्री अरोड़ा मां बनी थीं। अन्य कलाकारों में राजेश पुरी, सीमा पाहवा, दिव्या सेठ, लवलीन मिश्रा, और सुषमा सेठ जैसे नाम शामिल थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।