Gudi Padwa-Ugadi 2025: सेलेब्स ने धूमधाम से मनाया त्योहार, महाराष्ट्रियन लुक में खूब जचीं अंकिता लोखंडे
देश में आज चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा की धूम है। गुड़ी पड़वा से महाराष्ट्रियन नव वर्ष की शुरुआत होती है। इस खास दिन को पूरे महाराष्ट्र और भारत के कई हिस्सों में लोग बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। वहीं इस खास मौके पर तमाम सेलेब्स ने भी फैंस को गुड़ी पड़वा और उगादी के त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गुड़ी पड़वा, महाराष्ट्रीयन नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। यह खास दिन खुशियों, परंपराओं और नए-नए अवसरों से भरा होता है। महाराष्ट्र और भारत के अन्य भागों में लोग इसे बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। इस दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं, मिठाइयां बनाते हैं और गुड़ी चढ़ाते हैं।
कई सेलेब्स ने गुड़ी के साथ शेयर की तस्वीर
गुड़ी को विजय और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसी दिन आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटका में उगादी मनाई जाती है। इस क्षेत्रीय नववर्ष की शुरुआत माना जाता है और बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। सोशल मीडिया पर कई बॉलीवुड सितारों ने त्योहार की विशेज को लेकर संदेश भेजे और लोगों को बधाई दी। वहीं कुछ लोगों ने गुड़ी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कीं।
बिग बी ने दी बधाई
अमिताभ बच्चन ने गुड़ी पड़वा, उगादी और नवरात्रि की शुभकामनाएं अपने फैंस को देते हुए एक्स (ट्वीटर) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। बिग बी ने लिखा, “चैत्र सुखलदी, गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद-उल-फितर की बधाई और शुभकामनाएं।&rdquo
T 5332 - Chaitra Sukhladi .. Gudi Padwa .. Ugadi .. Eid ul Fitar ..
greetings .. शुभकामनाएँ
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 29, 2025
;
सनी देओल ने लिखा, “हैप्पी गुड़ी पड़वा, हैप्पी उगादी, हैप्पी चेटी चंड और हैप्पी चैत्र नवरात्रि। नवीनीकरण और उत्सव का यह समय आपके जीवन के लिए शांति, सफलता और सकारात्मकता से भरपूर हो। आपको और आपके चाहने वालों को आने वाले साल की हार्दिक शुभकामनाएं।”
#HappyGudiPadwa, #HappyUgadi, #HappyChetiChand, and #HappyChaitraNavratri! May this time of renewal and celebration fill your life with peace, success, and positivity. Wishing you and your loved ones a wonderful year ahead! pic.twitter.com/HQ3sLBa7pi
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) March 30, 2025
अंकिता लोखंडे ने परिवार के साथ मनाया गुड़ी पड़वा
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने परिवार के साथ पूजा की। उन्होंने कई सारी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। महाराष्ट्रीयन लुक में अंकिता बहुत ही प्यारी लग रही हैं।
.jpg)
एक्ट्रेस मिथिला पालकर ने अपने गुड़ी पड़वा उत्सव का वीडियो पोस्ट किया है। ट्रेडिशनल ड्रेस पहने हुए उन्होंने लिखा, "हैप्पी गुड़ी पड़वा! हैप्पी उगादि!"
यह भी पढ़ें: Holi पार्टी के बाद लौट रही Ankita Jain के लिए ठीक से चलना भी हुआ मुश्किल, फैंस बोले - 'नशा ओवरलोड हो गया'
View this post on Instagram
अनुषा दांडेकर ने महाराष्ट्रियन लुक में शेयर की फोटोज
अनुषा दांडेकर ने नौवारी साड़ी और एथनिक ज्वेलरी में अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करके महाराष्ट्रीयन संस्कृति को अपनाया। उन्होंने लिखा, "हैप्पी गुड़ी पड़वा, यह नया साल मैजिकल होगा।" उनके ट्रेडिशनल लुक और हार्दिक शुभकामनाओं ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है।

शरवरी वाघ ने अपने घर के बाहर रखी गुड़ी की तस्वीर शेयर की।
यह भी पढ़ें: होली सेलिब्रेशन के दौरान रोमांटिक हुए Karanveer Mehra, Chum Darang के गालों पर रंग लगाते हुए बुलाया - 'चुम्मी'

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।