विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटरी पर लौटी Govinda की शादीशुदा जिंदगी, पत्नी सुनीता आहूजा डंके की चोट पर बोलीं- हमें कोई अलग नहीं कर सकता

Published: Tue, 10 Nov 2026 09:31 AM (IST)

अभिनेता गोविंदी की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनी शादी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

सुनीता आहूजा और गोविंदा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

सुनीता आहूजा और गोविंदा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. गोविंदा और सुनीता ने साल 1987 में की थी शादी

  2. को-स्टार एक्ट्रेस संग जुड़ा गोविंदा का नाम

  3. पूरी फैमिली के साथ स्पॉट हुए गोविंदा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) पिछले काफी समय से अपने रिश्तों को लेकर खबरों में बने हुए हैं। सुनीता कई बार गोविंदा पर उनकी अगली फिल्म रूपा की अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ रिलेशनशिप का आरोप लगा चुकी हैं। दोनों के बीच बातें तलाक तक भी पहुंच गई थी, लेकिन फिर सुनीता ने तलाक की याचिका वापस ले ली।

अब सुनीता का रवैया एक बार फिर गोविंदा (Govinda) को लेकर नर्म होता दिख रहा है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में गोविंदा को लेकर खुलकर बात की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या कहा है।

गोविंदा संग रिश्ते पर बोलीं सुनीता 

बीते दिनों से गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी में कलह की खबरें लगातार सामने आती रही हैं। एक वक्त तो ऐसा लगा कि इनकी शादी वाकई टूट जाएगी। लेकिन फिलहाल सुनीता का जो बयान सामने आया है, उसने अलगाव की अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Govinda की बहू का उनकी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी पर तंज, कहा - 'किसी ब्वॉयफ्रेंड ने फाइनेंस नहीं...'

govinda sunita ahuja

सुनीता आहूजा ने कहा- वो मेरा बचपन का प्यार है। मैं 15 साल की थी। वो बोलता है कि मैं गाली-गलौज करती हूं। यार, कौन नहीं करता। अब मैं उसके सामने अभी अगर औपचारिकता करते हुए चीची–चीचीकरते हुए रहूं तो फिर मजा नहीं आता। मैं जिंदगी में ऐसे नहीं रह सकती हूं भाई, मुझे तो घुटन होने लगेगी। मैं हंसती-खेलती रहने वाली हूं।

govinda sunita ahuja (1)

सुनीता ने दोबारा परिवार को साथ आने के सवाल पर कहा- अब 40 साल की शादी है, तो आगे क्यों नहीं रहेगी। अभी मेरा भी ध्यान काम में लगा हुआ है। हालांकि, अलग तो हमें इस दुनिया में हमें कभी कोई नहीं कर सकता है। आगे मैंने ईश्वर पर छोड़ा हुआ है। उनको जो मेरे लिए सही लगेगा, वो वही करेंगे।

लंबे समय बाद साथ में स्पॉट हुआ कपल

हाल ही में गोविंदा और सुनीता आहूजा को लंबे समय बाद एक साथ स्पॉट किया गया है। इंडस्ट्री के एक दीवाली सेलिब्रेशन पार्टी में ये कपल अपने बच्चों के साथ नजर आया है। इससे पहले ओटीटी रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 में गोविंदा अपनी वाइफ सुनीता को सपोर्ट करने पहुंचे थे, जिसमें वह बतौर कंटेस्टेंट मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें- 'सिर्फ इसी बारे में बात...' Govinda के कथित अफेयर पर बेटी टीना का जवाब, कोमल रानी के साथ रिश्ते पर है चर्चा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।