'वो जहां है जिसके साथ है ...' कोमल रानी की तीखे वार के बाद बदले सुनीता आहूजा के सुर; पति Govinda को दी 'दुआएं'
कोमल रानी स्वर्णकर के वायरल पोस्ट के बाद अब सुनीता आहूजा का एक और बयान सामने आया है, जिसमें वह गोविंदा को दुआएं दे रही हैं।
-1790677599629_m.webp)
सुनीता आहूजा ने गोविंदा को दी दुआएं/ photo-instagram
HighLights
कोमल रानी के तीखे जवाब के बाद सुनीता आहूजा के सुर बदले
सुनीता ने गोविंदा को दी अच्छी जिंदगी की शुभकामनाएं
सुनीता बोलीं- अब विवादों से दूर रहना चाहती हूं
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुके हैं। कुछ दिनों पहले गोविंदा अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकर के साथ मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन के लिए गए थे, जिसको लेकर सुनीता आहूजा ने बातों ही बातों में कुत्ते की वफादारी के साथ गोविंदा की तुलना कर दी थी।
सुनीता आहूजा की लगातार बयानबाजी पर कोमल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालते हुए काफी खरी खोटी सुनाई और साथ ही कहा कि वह टूटे घर को क्या ही तोड़ेंगी। अब एक बार फिर से सुनीता आहूजा ने अपने और गोविंदा के रिश्ते पर बात की, लेकिन इस बार उनके सुर बदले-बदले दिखें।
सुनीता आहूजा बोलीं- जैसे जीना है जियो
सुनीता आहूजा ने सारिश मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "गोविंदा के बारे में और उनकी को-स्टार के बारे में मुझे कुछ भी नहीं बोलना है। मैं उन्हें खुश देख रही हूं। गॉड ब्लेस हिम। जैसी उसको जिंदगी जीनी है, वो जिए, क्योंकि मुझे इन सब चीजों पर फोकस नहीं करना है। मैं भगवान से बस यही कामना करती हूं कि वो जहां भी रहें खुश रहें।"
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने आगे बातचीत में कहा कि इस वक्त उनका पूरा फोकर सिर्फ अपने काम पर है और वह ऐसी किसी भी कंट्रोवर्सी का हिस्सा नहीं बनना चाहती।
-1790677893780.webp)
कोमल रानी स्वर्णकर ने लगाई थी लताड़
सुनीता आहूजा के इस बयान से पहले कोमल रानी स्वर्णकर ने बार-बार गोविंदा और सुनीता आहूजा के विवाद में अपना नाम घसीटे जाने गुस्सा व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा था, "जो औरत अपने पति को जान से मारने की कोशिश कर रही हो, ऐसी औरत की बद्दुआएं किसी को नहीं लगती। उन लोगों का घर कोई नहीं तोड़ सकता है, जो पहले ही अपना घर तोड़ चुके हों। मुझे समझ नहीं आता वह औरत किस दर्द से गुजर रही है, जो अपने पति के साथ सिचुएशन को ठीक करने के बजाय उसे सार्वजनिक बनाने का आनंद ले रही है।

कोमल ने आगे लिखा था, "यह सच में उनका दर्द ही है, या फिर वो अबतक कोई षड्यंत्र रचती आई हैं। वह लगातार एक आदमी को मेंटली हैरेस कर रही हैं। उसे फोर्स कर रही हैं कि वह घर में बैठे। उसे ऐसे आइसोलेट कर देती है कि वह मौत की कगार तक पहुंच जाता है। मुझे नहीं लगता की कोई भी अपने पति से इतना प्यार करने वाली पत्नी इतनी बुरी तरह से उन्हें ट्रीट नहीं करती है।" कोमल के अलावा गोविंदा ने भी सुनीता के लॉयल्टी वाले स्टेटमेंट पर अपना गुस्सा व्यक्त किया था।
