'हमें कातिल कहा जा रहा...' Govinda की कथित गर्लफ्रेंड पर भड़कीं बहू कश्मीरा, कोमल रानी को दिया करारा जवाब
गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के आरोपों पर गोविंदा की बहू कश्मीरा शाह ने सुनीता आहूजा का बचाव किया है।

HighLights
कश्मीरा शाह ने सुनीता आहूजा का किया समर्थन
कोमल रानी स्वर्णकार के आरोपों पर कश्मीरा ने दिया जवाब
कश्मीरा ने 'कातिल' कहे जाने पर आपत्ति जताई
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के रिश्ते में लंबे समय से अनबन की खबरें आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा (Kashmera Shah) लगातार मामी सुनीता को अपना सपोर्ट दिखाती आई हैं।
दरअसल गोविंदा का नाम कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा था। कहा जा रहा था कि गोविंदा का कोमल के साथ कथित तौर पर अफेयर चल रहा है। ऐसे में जब दोनों लालबागचा राजा में साथ दिखाई दिए तो ये चर्चा और तेज हो गई।
रानी स्वर्णकार ने किया था पोस्ट
इसके बाद कोमल ने अपनी एक इंस्टा स्टोरी में सफाई दी है। कोमल ने एक लंबा बयान जारी कर सुनीता पर आरोप लगाया कि वह सालों से अपने पति की जान लेने की कोशिश कर रही थीं। कोमल ने उन आरोपों का भी जवाब दिया जिनमें उन्हें घर तोड़ने वाली (homebreaker) कहा गया था। इस पर जवाब देते हुए कोमल ने कहा कि जो घर पहले से ही टूटा हुआ हो, उसे कोई और कैसे तोड़ सकता है?
-1790512630841.webp)
अब इन आरोपों के बीच, कश्मीरा शाह ने सुनीता का मजबूती से समर्थन किया है और एक्टर की शादी को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर पलटवार किया है।
कश्मीरा ने किया लंबा-चौड़ा पोस्ट
कश्मीरा ने लिखा,'अपने करियर की शुरुआत से लेकर अब तक, 30 साल और कुल 50 फिल्मों में काम करने के बावजूद, मेरे किसी भी 'को-स्टार' को मेरी पर्सनल लाइफ या भावनाओं के बारे में कुछ भी पता नहीं था। मैंने सिर्फ एक ही व्यक्ति को सब कुछ बताया, और वह थे मेरे पति कृष्णा। मैंने काम की जगह पर कभी ऐसे रिश्ते के बारे में नहीं सुना जहां एक को-वर्कर इतनी निजी बातें जानता हो।'
View this post on Instagram
उन्होंने आगे कहा कि वह खुद को एक मजबूत महिला मानती हैं और ऐसे परिवार से आती हैं जहां सभी महिलाएं मजबूत हैं। कश्मीरा ने यह भी कहा कि जो महिलाएं अपने परिवार की रक्षा करती हैं, उन्हें अक्सर बदतमीज,नापसंद किए जाने लायक, मतलबी आदि कहा जाता है, लेकिन उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब उन्होंने ऐसी महिलाओं को कातिल कहा जाते हुए देखा है।
कश्मीरा ने आगे लिखा कि वो हमेशा सुनीता के साथ खड़ी रहेंगी और उन्हें उन पर गर्व है। गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी 1987 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं बेटा यशवर्धन आहूजा और बेटी टीना आहूजा।
