विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Goodachari 2: अदिवी सेष की फिल्म गुडाचारी 2 का एलान, पचास फीट ऊंचा पोस्टर शेयर कर रिलीज किया फर्स्ट लुक

By Nitin YadavEdited By: Nitin Yadav
Published: Mon, 09 Jan 2023 05:00 PM (IST)

Goodachari 2 सोमवार को मेकर्स ने मेकर्स ने मुंबई में अपनी फिल्म जी 2 का पचास फीट ऊंचा पोस्टर रिलीज ...और पढ़ें

Goodachari 2: Adivi Sesh next film Goodachari 2 announced, makers first look shared with fifty feet poster.
Goodachari 2: Adivi Sesh next film Goodachari 2 announced, makers first look shared with fifty feet poster.

नई दिल्ली, जेएनएन। Goodachari 2: बीते साल में मेजर और हिट 2 जैसी धमाकेदार फिल्मों से अपनी खास पहचान बनाने वाले साउथ के सुपरस्टार अदिवी सेष की अगली फिल्म का एलान हो चुका है। उनकी यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ धमाकेदार एक्शन से भी भरी होने वाली है।  

अदिवी सेष की इस फिल्म का एलान सोमवार को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया है, जहां मेकर्स ने एक वीडियो और फिल्म जी2 यानी गुडाचारी 2 का पचास फीट ऊंचा कट आउट से पर्दा उठाकर एलान किया है।

इसी साल शुरू होगी शूटिंग

अपनी इस अपकमिंग फिल्म गुडाचारी 2 के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा, गुडाचारी 2 एक शानदार एक्शन फिल्म है। हम इसको बड़े पैमाने पर पूरे भारत के दर्शकों के लिए बना रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल से ही शुरू होने जा रही है और हम दर्शकों के लिए कुछ ऐसी कहानी पर्दे पर पेश करेंगे, जो उनके जेहन में घर कर लेगी।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

गुडाचारी का सीक्वल है फिल्म

विनय कुमार द्वारा निर्देशित में बनने वाली गुडाचारी 2 तेलुगु ब्लॉकबस्टर  एक्शन, थ्रिलर और स्पाई फिल्म गुडाचारी का सीक्वल होगी, जिसमें अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला, जगपति बाबू और प्रकाश राज ने मुख्य किरदार निभाया है। दिल्ली, हैदराबाद जैसी लोकेशन पर शूट होगी फिल्म जानकारी के अनुसार, गुडाचारी साउथ के एक बड़ी हिट है, जिसके सीक्वल को अब पैन इंडिया स्तर के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सीक्वल की शूटिंग को दिल्ली, हैदराबाद, पॉन्डिचेरी के साथ-साथ यूरोप के 3 देश और मिडिल ईस्ट में स्थित एक देश की शानदार लोकेशन पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिल्माया जाएगा। साथ ही मेकर्स ने यह भी बताया कि गुडाचारी 2 वहीं से शुरू होगी, जहां से गुडाचारी की कहानी खत्म हुई थी।

View this post on Instagram

A post shared by Sesh Adivi (@adivisesh)

मेजर से बनाई हिन्दी बेल्ट में पहचान

आपको बता दें कि अदिवी सेष ने पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म मेजर के हिन्दी बेल्ट में खास पहचान बनाई है। फिल्म मेजर में उन्होंने मुंबई हमले में शहीद हुआ मेजर संदीप उन्नीकृष्णन का किरदार निभाया है। सशी किरण टिक्का द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अदिवी सेष के साथ शोभिता धुलिपाला, सई मांजरेकर और प्रकाश राज भी अहम किरदार निभाया है।

यह भी पढ़ें: Farah Khan Birthday: अनुष्का शर्मा, मलाइका और काजोल सहित इन अभिनेत्रियों ने दी फराह खान को बर्थडे की बधाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।