विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Farah Khan Birthday: अनुष्का शर्मा, मलाइका और काजोल सहित इन अभिनेत्रियों ने दी फराह खान को बर्थडे की बधाई

By Nitin YadavEdited By: Nitin Yadav
Published: Mon, 09 Jan 2023 04:03 PM (IST)

Farah Khan Birthday फराह खान सोमवार को अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनके चाहने ...और पढ़ें

Farah Khan Birthday: Anushka Sharma Malaika and including Kajol these actresses congratulated Farah Khan on her birthday.
Farah Khan Birthday: Anushka Sharma Malaika and including Kajol these actresses congratulated Farah Khan on her birthday.

नई दिल्ली, जेएनएन। Farah Khan Birthday: बॉलीवुड कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान 9 जनवरी को अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं। बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को अपने इशारों पर नचाने वाली फराह अब तक 100 से अधिक गानों को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं। अब बर्थडे के मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारे उन्होंने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर रहे हैं।

कोरियोग्राफर के बर्थडे विश करते हुए अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा कर लिखा, जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं फराह, आप हमेशा खुश रहें।

Malaika Birthday

मलाइका अरोड़ा

इंडस्ट्री में फराह खान की सबसे अच्छी दोस्त मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर साझा कार उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। तस्वीर को शेयर कर उन्होंने लिखा, मेरी सबसे पुरानी, सबसे स्टाइलिश, सबसे अच्छी फैशन फॉरवर्ड दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

Kajol

काजोल

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजोल ने फराह खान को बर्थडे की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, जन्मदिन शुभ हो फराह खान, हमेशा ढेर सारा प्यार और स्नेह। आने वाला साल तुम्हारे लिए शानदार रहे। चंकी पांडे बॉलीवुड में खास पहचान बनाने वाले अभिनेता चंकी पांडे ने फराह को बर्थडे विश करते हुए लिखा, जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरी प्यारी फराह।  

इन सितारों ने भी दी बधाई

अनुष्का शर्मा, मलाइका अरोड़ा और काजोल के अलावा फरहा को अनन्या पांडे, मनीष पॉल, रकुल प्रीत सिंह और राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।    

इन सुपरहिट फिल्मों का कर चुकी हैं निर्देशन

आपको बता दें, फराह खान साल 2004 में शिरीष से शादी के बाद कोरियोग्राफर के साथ-साथ ओम शांति ओम, तीस मार खां और हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों का अपने पति शिरीष के साथ मिलकर निर्देशन किया है।

जानकारी के अनुसार, फराह खान को मॉनसून वेडिंग, बॉम्बे ड्रीम्स, वैनिटी फेयर अपने काम के लिए 5 बार फिल्मफेयर का बेस्ट कोरियोग्राफी अवॉर्ड मिल चुका है। उन्होंने सेलिब्रिटी चैट शो ‘तेरे मेरे बीच में’ को होस्ट किया और ‘इंडियन आइडल’ के सीजन 1,2 , जो जीता वही सुपरस्टार, एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा और डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स, जस्ट डांस जैसे शो बतौर जज के रूप में काम किया है। बता दें कि फराह टीवी के सबसे चर्चित शो बिग बॉस के सीजन 8 को भी होस्ट कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: Farzi Motion Poster: शाहिद कपूर की डेब्यू सीरीज का मोशन पोस्टर आउट, केके मेनन और राशि खन्ना के लुक आये सामने