विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Nana Patekar की हुई अननैचुरल डेथ? गोवा पुलिस ने दर्ज किया केस, मामले की जांच में परिवार से भी होगी पूछताछ

Published: Fri, 09 Oct 2026 10:40 AM (GMT+05:30)

नाना पाटेकर के निधन के बाद गोवा पुलिस ने अननैचुरल डेथ का मामला दर्ज किया है। इस केस की जांच ...और पढ़ें

नाना पाटेकर की अननैचुरल डेथ का केस दर्ज/ फोटो-इंस्टाग्राम

नाना पाटेकर की अननैचुरल डेथ का केस दर्ज/ फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. नाना पाटेकर के निधन पर गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया

  2. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला

  3. पुलिस पोस्टमार्टम और परिवार के बयान दर्ज कर जांच करेगी

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन ने सिर्फ बॉलीवुड को ही नहीं, बल्कि पूरे देशभर को अंदर से झकझोर कर रख दिया था। 75 वर्षीय अभिनेता का गुरुवार को कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया।

उनके निधन की जानकारी मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के चीफ डॉ.शेखर सालकर ने शेयर की थी। अब हाल ही में नाना पाटेकर की मौत के बाद पुलिस ने अननैचुरल डेथ का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु की है।

नाना पाटेकर की मौत के बाद पुलिस में मामला दर्ज

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के 194 धारा के तहत पणजी पुलिस ने नाना पाटेकर की अननैचुरल डेथ का केस दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 75 साल के अभिनेता को ना पाउला स्थित उनके घर ओशन पार्क से बांबोलिम के मनिपाल अस्पताल के कैजुअल्टी वॉर्ड में लाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। इस मामले की आगे की जांच फिलहाल पुलिस सब इंस्पेक्टर नितिन नाइक के नेतृत्व में जारी है।

सामने आए दस्तावेजो के मुताबिक, 8 अक्टूबर 2016 को सुबह 8 बजकर सात मिनट पर मणिपाल अस्पताल मेडिकल ऑफिसर्स ने पुलिस को ये सूचना दी थी कि उनके अस्पताल में विश्वनाथ गजानन पाटेकर नाम का एक व्यक्ति को लाया गया है, जो लक्ष्मण पाटेकर के बेटे हैं। उनका स्थायी पता रिकॉर्ड में अंधेरी वेस्ट दर्ज किया गया है।

परिवार का बयान भी दर्ज करेगी पुलिस

एजेंसी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस दिग्गज अभिनेता की मौत का पता लगाने के लिए आगे पूछताछ करेगी और GMC में पोस्टमार्टम भी करवाएगी। इतना ही नहीं, नाना पाटेकर के परिवारवालों का बयान भी दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मौत के हालातों और उसकी वजह जानने की कोशिश में लगी है। अगर मौत नैचुरल है, तो यह केस उसी के अनुसार बंद किया जाएगा, लेकिन अगर पुलिस को किसी भी तरह का संदेह या गड़बड़ी लगी, तो कानूनी कारवाई आगे बढ़ाई जा सकती है।

राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

8 अक्टूबर को दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को गोवा से उनके पुणे स्थित फार्म हाउस पर लेकर आए, जहां अभिनेता का रात को तकरीबन 11:30 बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनको अंतिम विदाई देने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी पहुंचे थे। इसके अलावा बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारो ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें- Nana Patekar करीबियों पर छोड़कर गए बड़ी जिम्मेदारी, बेटे मल्हार ने बताया क्यों रात में करना पड़ा अंतिम संस्कार?

यह भी पढ़ें- 2 साल पहले 'वनवास' फिल्म की शूटिंग के लिए शिमला आए थे नाना पाटेकर, एक महीना रुके थे; हिमाचल के लोगों से की मुलाकात