2 साल पहले 'वनवास' फिल्म की शूटिंग के लिए शिमला आए थे नाना पाटेकर, एक महीना रुके थे; हिमाचल के लोगों से की मुलाकात
अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से हिमाचल और शिमला के लोग दुखी हैं, जहां उनका गहरा नाता रहा है।

शिमला में दो वर्ष पहले शूटिंग के लिए आए नाना पाटेकर से मिलते पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सौजन्य इंटरनेट मीडिया
HighLights
नाना पाटेकर के निधन से हिमाचल और शिमला में शोक
2024 में 'वनवास' फिल्म की शूटिंग के लिए शिमला आए थे
शिमला से उनका पुराना नाता, कई फिल्मों की शूटिंग की
जागरण संवाददाता, शिमला। अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से हिमाचल सहित शिमला के लोग भी उदास हैं। नाना पाटेकर का शिमला से पुराना नाता रहा है। वह कई फिल्मों की शूटिंग के लिए शिमला आते रहे हैं। हाल के वर्षों में भी उन्होंने यहां फिल्म यूनिट के साथ लंबा समय बिताया था।
वर्ष 2024 में ‘वनवास’ फिल्म की शूटिंग के लिए नाना पाटेकर शिमला पहुंचे थे। इस दौरान वह करीब एक माह तक अपनी फिल्म यूनिट के साथ मशोबरा के एक होटल में ठहरे थे।
शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से भी हुई थी। इससे पहले भी नाना पाटेकर 2000 के दशक में कई फिल्मों की शूटिंग के लिए शिमला आ चुके हैं।
पहाड़ों की खूबसूरती और यहां का वातावरण फिल्मकारों और कलाकारों को लंबे समय से आकर्षित करता रहा है और नाना पाटेकर भी इससे अछूते नहीं रहे। शिमला के रंगकर्मी और फिल्मों में भी छोटे किरदार निभा चुके संजय सूद ने नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया है।
उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर की अदाकारी में ऐसी सच्चाई थी, जो सीधे दर्शकों के दिल तक पहुंचती थी। उन्हें एक बार शिमला में नाना पाटेकर से मिलने का अवसर मिला था।
उनका व्यक्तित्व बेहद सहज और असाधारण था। वह अभिनय को केवल संवाद बोलने तक सीमित नहीं रखते थे, बल्कि अपने किरदार को पूरी संवेदना के साथ जीते थे।
यह भी पढ़ें- नाना पाटेकर ने कमिश्नर से जताई थी बागपत देखने की इच्छा, दिल में ही रह गई उनकी ये तमन्ना
