विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Nana Patekar करीबियों पर छोड़कर गए बड़ी जिम्मेदारी, बेटे मल्हार ने बताया क्यों रात में करना पड़ा अंतिम संस्कार?

Published: Fri, 09 Oct 2026 09:25 AM (IST)

नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने अभिनेता के रात को अंतिम संस्कार करने की वजह बताई। साथ ही उन्होंने उन बड़े कार्यों के बारे में भी बात की जिसकी जिम्मेदारी नाना पाटेकर अपने लोगों पर छोड़कर गए हैं। 

बेटे ने रात में नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार पर बोली ये बात/ फोटो-इंस्टाग्राम

बेटे ने रात में नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार पर बोली ये बात/ फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. नाना पाटेकर के बेटे ने बताई रात में अंतिम संस्कार करने की वजह

  2. जाने से पहले अपने करीबी लोगों पर नाना छोड़कर गए बड़ी जिम्मेदारी

  3. पुणे फार्महाउस पर राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बीते दिन हिंदी सिनेमा ने अपना एक चमकता सितारा खो दिया। 8 अक्टूबर को जब अचानक नाना पाटेकर (Nana Patekar Death) के निधन की खबर सामने आई तो बॉलीवुड में मातम पसर गया। अनिल कपूर से लेकर शाह रुख-सलमान सहित सभी सितारों ने दिग्गज अभिनेता के साथ बिताए पलों को याद किया।

अब हाल ही में नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने बताया कि एक्टर जाने से पहले अपने करीबी लोगों पर कौन सी बड़ी जिम्मेदारी छोड़कर गए हैं। उन्होंने सवाल पूछे जाने पर नाना पाटेकर का रात के समय में अंतिम संस्कार करने की वजह भी बताई। 

जाने से पहले नाना पाटेकर ने बांटी थीं जिम्मेदारियां

पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद मल्हार ने नाना पाटेकर के पुणे फार्महाउस के बाहर खड़े रिपोटर्स से बातचीत करते हुए कहा,

"नाना साहब जैसा व्यक्ति कभी हमें छोड़कर जाता, वह अपने काम के जरिए हमेशा अमर रहेंगे। दूसरा, उनकी सोच हमेशा एक जैसी रही है। वह हमेशा एक लाइन रिपीट किया करते थे, 'आइए मानवता के नाम पर एकजुट होकर दुनिया की भलाई के लिए काम करें। हमारे ऑर्गेनाइजेशन के जरिए हम पानी के क्षेत्र में पहले से ही काम कर रहे थे। इसके अलावा हम कश्मीर में भी शिक्षा और स्वास्थ्य के फील्ड में बड़े स्केल पर काम कर रहे थे। नाना पाटेकर ने जाने से पहले हम सबको एक-एक जिम्मेदारी सौंपी थी।"

Screenshot 2026-10-09 092038

क्यों रात में किया गया नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?

नाना के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पुणे स्थित फार्म हाउस लाया गया और वहीं पर राजकीय सम्मान के साथ अभिनेता पंचतत्व में विलीन हुए। हिंदू धर्म के मुताबिक, सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया जाता। नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार रात को 11:30 पर हुआ।

ऐसे में जब मल्हार से ये पूछा गया कि परिवार ने इतनी रात में अंतिम संस्कार करने का निर्णय क्यों लिया? तो इसके जवाब में मल्हार ने कहा, "हम गोवा में थे और उनके पार्थिव शरीर को उनके गांव में फार्महाउस पर लाया जाना था। हमें उम्मीद थी कि हम जल्दी पहुंच जाएंगे, लेकिन वहां पर समय लग गया। हमने आज अंतिम संस्कार इसलिए किया, क्योंकि यह दुखद घटना सुबह हुई थी और काफी समय निकल चुका था। यही वजह है कि हमने उनका अंतिम संस्कार आज ही किया।"

Screenshot 2026-10-09 091943

गुरुवार को आया था कार्डियक अरेस्ट

नाना पाटेकर का निधन गुरुवार को उनके गोवा स्थित घर पर हुआ। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता को कार्डियक अरेस्ट आया था। एक्टर ने अपने दोस्त को फोन करके गुरुवार को बताया था कि वह बहुत बैचेनी महसूस कर रहे हैं। जिसके बाद उन्हें तुरंत मणिपाल अस्पताल ले जाया गया। 45 मिनट तक डॉक्टर्स ने उनकी जिंदगी बचाने की कोशिश की। ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के चीफ डॉ.शेखर सालकर ने अभिनेता के निधन की खबर को कंफर्म किया था।

यह भी पढ़ें- 2 साल पहले 'वनवास' फिल्म की शूटिंग के लिए शिमला आए थे नाना पाटेकर, एक महीना रुके थे; हिमाचल के लोगों से की मुलाकात

यह भी पढ़ें- पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए 13 साल की उम्र में किया काम, जानें कितने पढ़े-लिखे थे नाना पाटेकर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।