Radio पर बजने वाला सबसे रोमांटिक सॉन्ग, 'पड़ोस की मोहब्बत' की दिला देता है याद; उदित नारायण ने गाया था गाना
90s का वो सदाबहार गीत जिसे सुनने के लिए लोग रेडियो (Radio) पर इसके बजने का इंतजार करते। Doordarshan पर भी यह खूब बजता था।

90s का सबसे रोमांटिक सॉन्ग। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब
HighLights
रेडियो-दूरदर्शन पर खूब बजता था गीत
उदित नारायण की आवाज में है अमर
फ्लॉप फिल्म का सबसे सुपरहिट गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक ऐसा गीत जिसे सुनते ही आपको अपनी पड़ोस की मोहब्बत की याद आ जाए! 30 साल पहले एक फिल्म आई जो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही थी, लेकिन इसका एक गाना इतना ज्यादा पॉपुलर हुआ कि रेडियो (Radio) और दूरदर्शन (Doordarshan) की टॉप लिस्ट में शुमार हो गया।
यह गीत शांत, मासूम और गहरे प्यार को जाहिर करता है। इस गाने का संगीत आपके रूह में बस जाते हैं और इसके बोल आपको पुरानी यादों में डुबा देंगे। यह बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक गानों में से एक है जो 3 दशक के बाद भी लोगों का फेवरेट बना हुआ है।
90s का सबसे कल्ट रोमांटिक सॉन्ग
जिस गीत की हम बात कर रहे हैं, उस गीत को उदित नारायण (Udit Narayan) ने अपनी आवाज दी थी। यह गाना है 'घर से निकलते ही' (Ghar Se Nikalte Hi)। यह गाना 1996 में आई फिल्म 'पापा कहते हैं' (Papa Kahte Hain) का है। फिल्म में अनुपम खेर, मयूरी कांगो, जुगल हंसराज जैसे कलाकार अहम भूमिका में थे।

गाने के बोल छू लेते हैं दिल
महेश भट्ट निर्देशित 'पापा कहते हैं' भले ही ज्यादा पॉपुलर फिल्म न रही हो लेकिन इसका एक गाना 'घर से निकलते ही' सदाबहार हिट बन गया। इस गाने के बोल 'घर से निकलते ही, कुछ देर चलते ही, रस्ते में है उसका घर...' दिल छू जाते हैं। यूट्यूब पर मौजूद गाने के वीडियो के कमेंट में कहते हैं कि यह गाना सुनकर उन्हें उनकी पड़ोस की मोहब्बत याद आ जाती है।
ऋतिक के चाचा ने दिया था म्यूजिक
इस गाने के बोल मासूम मोहब्बत को बयां करते हैं जिसे जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने बढ़ी खूबसूरती से गढ़ा है। गाने का संगीत रूह में बसता है और इसका श्रेय ऋतिक रोशन के चाचा राजेश रोशन (Rajesh Roshan) को जाता है। इस गाने को उदित नारायण ने गाया था।
यह गाना रेडियो पर खूब बजता था। इसकी ऑडियो कैसेट्स भी खूब बजी। यही नहीं, दूरदर्शन के चित्रहार और रंगोली शोज में यह गाना टॉप पर रहता था।
यह भी पढ़ें- 27 सालों से 'करवा चौथ' पर सुहागिन सुन रही हैं Udit-Alka ये कल्ट गाना, 'चांद' के सामने शरारत करते हैं सजना-सजनी
यह भी पढ़ें- जब एक ही लाइन पर अटके रहे Mohammed Rafi, बाद में लता दीदी ने गाया था पूरा गीत; 54 साल से है सदाबहार
