Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'हील्स क्यों पहनी...' प्रेग्नेंट Gauahar Khan की रैंप वॉक देखकर भड़के फैंस, कुछ ने उड़ाया कपड़ों का मजाक

    Updated: Sun, 13 Apr 2025 03:44 PM (IST)

    एक्ट्रेस गौहर खान ने 10 अप्रैल को उस वक्त अपने फैंस को चौंका दिया जब उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। इस बीच अब उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस रैम्प वॉक करती नजर आ रही हैं। उन्होंने दुपट्टे से अपने बेबी बंप को छिपाया लेकिन हाई हील्स में वो बेहद कॉन्फिडेंट नजर आईं।

    Hero Image
    रैंप वॉक करती नजर आईं गौहर खान (Photo: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री गौहर खान ने 10 अप्रैल को घोषणा की कि वह और जैद दरबार दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। रविवार को अभिनेत्री ने एक फैशन शो में रैंप वॉक किया, जहां वो बहुत प्राउडली अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। वहीं दर्शक उनको चियर करते नजर आए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रैंप पर वॉक करती नजर आईं गौहर खान

    उनके रैंप वॉक का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें अभिनेत्री को चमकीले और फूलों की कढ़ाई वाली एक हरे रंग की फ्यूजन पैंट-साड़ी पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमलिस्टिक ज्वैलरी और हाई पेंसिल हील्स के साथ पेयर किया।

    यह भी पढ़ें: 'आपका प्यार चाहिए...'Gauahar Khan और Zaid Darbar ने अनोखे अंदाज में अनाउंस की प्रेग्नेंसी, शेयर किया वीडियो

    गौहर रैंप पर बिल्कुल बॉस लेडी की तरह चलीं और दर्शकों में से कई लोग उन्हें मोटिवेट करते नजर आए। कुछ टाइम के लिए एक्ट्रेस ने खड़े होकर पोज भी किया।

    फैंस ने किया कमेंट

    हालांकि फैंस को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया। एक ने उनके आउटफिट का मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'क्या कॉम्बिनेशन है।' एक ने लिखा, 'अरे प्रेग्नेंट हैं तो हील क्यों पहनी है?' तीसरे ने लिखा, 'उमराह करने वाले लोग।'

    म्यूजिक वीडियो के जरिए अनाउंस की प्रेग्नेंसी

    10 अप्रैल को गौहर ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी सुनाकर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह जैद के साथ प्राइस टैग गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। गौहर इसके लिरिक्स पर लिप सिंक करती हैं और अंत में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    लॉकडाउन के दौरान हुआ प्यार

    दोनों की मुलाकात लॉकडाउन के दौरान हुई थी। इसके बाद प्यार हुआ और साल 2020 में इन्होंने शादी कर ली। गौहर खान के पति जैद दरबार पेशे से कोरियोग्राफर हैं। साल 2023 में गौहर ने अपने पहले बच्चे, एक बेटे को जन्म दिया। लड़के का नाम जेहान है। बेबी की अनाइंसमेंट वाली वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा 'बिस्मिल्लाह। आपके दुआ और प्यार की जरूरत है। अपने प्यार से दुनिया को नचाएं।'

    लवली लोला में काम कर रही हैं सरगुन

    वर्कफ्रंट की बात करें तो गौहर फिलहाल रवि दुबे और सरगुन मेहता के सीरियल लवली लोला में ईशा मालवीय के साथ मुख्य भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। बता दें कि इस सेलिब्रिटी जोड़े ने हाल ही में मुंबई के अपस्केल वर्सोवा इलाके में एक नहीं, बल्कि तीन आलीशान अपार्टमेंट में 10.13 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस इलाके में कई सेलिब्रिटीज का घर है।

    यह भी पढ़ें:  वोट डालने गईं गौहर खान तमतमाती हुईं निकलीं बाहर, खोली मैनेजमेंट की पोल, पोस्ट शेयर कर बताया उनके साथ क्या हुआ

    comedy show banner
    comedy show banner