Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'आपका प्यार चाहिए...'Gauahar Khan और Zaid Darbar ने अनोखे अंदाज में अनाउंस की प्रेग्नेंसी, शेयर किया वीडियो

    Updated: Thu, 10 Apr 2025 06:24 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्‍ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। गौहर का यह दूसरा बच्‍चा है। इससे पहले उनका एक बेटा है। एक म्यूजिकल वीडियो के जरिए गौहर और उनके पति जैद दरबार (Zaid Darbar) ने इसकी अनाउंसमेंट की। इस खबर के बाद से ही उनके फैंस काफी खुश हैं। गौहर का पहला बच्चा दो साल का हो गया है।

    Hero Image
    गौहर खान और जैद दरबार एख साथ (Photo: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 प्यार का एक खुशनुमा साल बनता नजर आ रहा है। एक तरफ जहां कई मशहूर हस्तियां शादी करने वाले हैं तो वहीं कई लोगों ने बच्चा होने की घोषणा की। होंगी।

    कपल ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी

    सेलिब्रिटी कपल गौहर खान और उनके पति जैद दरबार एक बार फिर से माता-पिता बनने वाले हैं। बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान ने उस समय सभी को चौंका के रख दिया जब अभिनेत्री ने एक म्यूजिकल वीडियो के साथ प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे के पति को मिला ये बड़ा रोल, Shah rukh khan को किया इस प्रोजेक्ट से रिप्लेस

    म्यूजिकल वीडियो के जरिए दिखाया बेबी बंप

    वीडियो की शुरुआत गौहर और जैद के साथ होती है जिसमें वो जेसी जे के साल 2011 के गाने प्राइस टैग पर लिप-सिंक करती नजर आ रही हैं। भूरे रंग की शर्ट ड्रेस पहने, 41 वर्षीय अभिनेत्री वीडियो के अंत में अपना बेबी बंप दिखाती हैं। जैद गौहर के बेबी बंप पर किस करते हैं।

    इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए अनाउंसमेंट करते हुए गौहर ने कैप्शन में लिखा,"बिस्मिल्लाह। आपकी दुआओं और प्यार की जरूरत है। प्यार फैलाकर दुनिया को नचाओ #GazaBaby2 #allahummabaarikfiihi।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

    कई सेलेब्स ने कपल को दी बधाई

    अनीता हसनंदानी, किश्वर मर्चेंट, नकुल मेहता, विशाल ददलानी, माही विज, गौतम रोडे, धीरज धूपर, काम्या पंजाबी और भारती सिंह जैसे सेलेब्स ने पोस्ट पर कमेंट्स कर उन्हें बधाई दी।

    साल 2020 में कपल ने की थी शादी

    गौहर और जैद ने दिसंबर साल 2020 में शादी की थी। मई 2023 में उन्होंने अपने पहले बच्चे, जेहान का स्वागत किया। उन्होंने काफी समय तक बेबी का फेस छुपाकर रखा और उसे सोशल मीडिया से दूर रखा। हालांकि पिछले साल दोनों उमरा करने मक्का गए थे जहां से उन्होंने बेटे की प्यारी सी झलक फैंस के साथ शेयर की थी।

    जाने माने कोरियोग्राफर हैं जैद दरबार

    गौहर खान को इश्कजादे, फीवर, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और बेगम जान जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वहीं जैद म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। वह एक मशहूर कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं। जैद ने गौहर खान को डीएम किया था जिसके बाद से इनकी बातचीत होना शुरू हुई।

    यह भी पढ़ें: Gauahar Khan की खुशियों पर BMC ने फेरा पानी, बर्बाद किया एक साल के बेटे Zehaan का सबसे खास दिन!