Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Alia Bhatt ने लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस, बताया किस तरह की फ़िल्मों का करेंगी निर्माण

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Mon, 01 Mar 2021 08:21 PM (IST)

    महेश भट्ट और सोनी राज़दान की बेटी आलिया की गिनती मौजूदा दौर की सक्षम अभिनेत्रियों में की जाती है। हाईवे उड़ता पंजाब राज़ी और गली बॉय में अलिया की परफॉ ...और पढ़ें

    Hero Image
    Alia Bhatt launches her production house. photo- twitter/aliabhatt

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में लगभग 9 साल तक अभिनय की कामयाबी पारी खेलने के बाद आलिया भट्ट अब फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में उतर गयी हैं। आलिया ने अपना प्रोडक्शन हाउस एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस (Eternal Sunshine) लॉन्च किया है और रविवार को इसका लोगो भी रिवील किया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आलिया ने सोशल मीडिया में लोगो शेयर करके लिखा- मैं एलान करते हुए बेहद ख़ुश हूं... प्रोडक्शन। एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस। आइए, आपको कहानियां सुनाते हैं। सुखद कहानियां। गर्मजोशी से भरी अजीब कहानियां। असली कहानियां। शाश्वत कहानियां। बता दें, आलिया ने 2012 में करण जौहर की फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया था, जिसमें वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा उनके अपोज़िट थे। इन दोनों कलाकारों ने भी इस फ़िल्म से बतौर एक्टर अपनी पारी शुरू की थी। 

    आलिया भट्ट ने इससे पहले अपनी एक तस्वीर साझा की थी, जिसके साथ उन्होंने सनशाइन लिखकर प्रोडक्शन हाउस का एलान करके का इशारा किया था। बता दें, हाल ही में आलिया भट्ट की फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का टीज़र आया था, जिसमें वो टाइटल रोल में हैं। इस टीज़र में आलिया की एक्टिंग को काफ़ी सराहा गया। संजय लीला भंसाली निर्देशित फ़िल्म में अजय देवगन भी नज़र आएंगे।

    महेश भट्ट और सोनी राज़दान की बेटी आलिया की गिनती मौजूदा दौर की सक्षम अभिनेत्रियों में की जाती है। हाईवे, उड़ता पंजाब, राज़ी और गली बॉय में अलिया की परफॉर्मेंस को सराहा गया था। आलिया इस साल गंगूबाई काठियावाड़ी के अलावा एसएस राजामौली की आरआरआर में नज़र आएंगी। इसके अलावा रणबीर कपूर के साथ उनकी फ़िल्म ब्रह्मास्त्र भी इस साल रिलीज़ हो सकती है। इस फ़िल्म को अयान मुखर्जी निर्देशित कर रहे हैं। फ़िल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम किरदारों में हैं। वैसे, आलिया और रणबीर की शादी की चर्चा भी इन दिनों इंडस्ट्री में चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

    आलिया की सौतेली बहन पूजा भट्ट ने 1997 में पूजा भट्ट प्रोडक्शंस की शुरुआत की थी। प्रोड्यूसर के तौर पर पूजा की पहली फ़िल्म तमन्ना है, जिसे उनके पिता महेश भट्ट ने निर्देशित किया था। इस फ़िल्म में पूजा ने ख़ुद फीमेल लीड रोल निभाया था, जबकि परेश रावल, शरद कपूर और मनोज बाजपेयी अहम किरदारों में नज़र आये थे। आलिया ने सोमवार सुबह अपनी पहली फ़िल्म का एलान भी कर दिया, जिसके बारे में पूरी जानकारी आप नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: फ़िल्म प्रोड्यूसर बनीं आलिया भट्ट ने शाह रुख़ ख़ान के साथ किया पहली फ़िल्म 'डार्लिंग्स' का एलान, देखें टीज़र