Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ganesh Chaturthi 2025: करण जौहर से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, गणेश चतुर्थी पर दी इन बॉलीवुड सितारों ने शुभकामनाएं

    गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड के सितारे भी बप्पा की भक्ति में डूबे हुए हैं और अपने घरों में उनका स्वागत कर रहे हैं। अक्षय कुमार करण जौहर सुनील शेट्टी और करीना कपूर खान जैसे कई सितारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं।

    By Sahil Ohlyan Edited By: Sahil Ohlyan Updated: Wed, 27 Aug 2025 02:54 PM (IST)
    Hero Image
    इन सितारों ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी का जश्न पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सितारे भी बप्पा की भक्ति में लीन हैं और अपने घर उनका स्वागत कर रहे हैं। फिल्मी दुनिया से जुड़े स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दी हैं। आइए जानते हैं कि इनमें किन मशहूर हस्तियों का नाम शामिल है, जिन्होंने गणेश चतुर्थी के दिन खास पोस्ट किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉलीवुड सितारों ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

    गणपति बप्पा के स्वागत में आज पूरा देश लगा हुआ है। सभी अपने घर में भगवान गणेश की मूर्ति ला रहे हैं और स्थापना कर रहे हैं। इस बीच पॉपुलर सितारों के संदेश चर्चा में आ गए हैं, जिन्होंने लोगों को इस पर्व की बधाई देते हुए पोस्ट की है।

    अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर गणेश चतुर्थी की बधाई देते हुए लिखा, 'आप और आपके पूरे परिवार को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। गणपति बप्पा मोरिया।'

    यह भी पढ़ें- Bipasha Basu की ढाई साल की बेटी ने अपने हाथों से बनाए क्यूट गणपति, देवी की तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस

    करण जौहर ने लिखा खास संदेश

    बॉलीवुड के फिल्म निर्माता करण जौहर भी हर त्योहार के मौके पर प्रशंसकों को शुभकामनाएं देते हैं। गणेश चतुर्थी के पर्व पर उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, भगवान गणेश का आशीर्वाद आपके घर को खुशियों और समृद्धि से भर दें। गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।'

    दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने बधाई देते हुए लिखा, इस शुभ दिन के मौके पर विघ्नहर्ता हर घर को शांति, समृद्धि और ज्ञान प्रदान करें। गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया।

    इन एक्ट्रेस ने भी दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

    फिल्मी दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने इस खास दिन के मौके पर अपने खुशनुमा संदेश में लिखा, गणपति बप्पा के आशीर्वाद से उत्सव हमेशा उज्जवल होते हैं। इसके अलावा, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर जैसी पॉपुलर एक्ट्रेस ने गणेश उत्सव की बधाई दी।

    शुभकामनाएं देने के अलावा, इस साल कई पॉपुलर सितारों ने अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया। इसमें सोनू सूद, हंसिका मोटवानी और धनश्री वर्मा जैसे पॉपुलर सितारों ने अपने घर में बप्पा का धूमधाम से स्वागत किया।

    यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: मुस्लिम सेलेब्स धूमधाम से मनाते हैं गणेश चतुर्थी का जश्न, घर पर लाते हैं बप्पा