विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gadar 2: सनी देओल ने फैन पर भड़कने की बताई वजह, 'गदर 2' एक्टर ने खोला वायरल वीडियो का पूरा सच

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Thu, 31 Aug 2023 11:19 AM (IST)

Gadar 2 Sunny Deol Reacts On Viral Video सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त ताबड़तोड़ ...और पढ़ें

Gadar 2 Actor Sunny Deol Reacts on Viral Video । Photo- Instagram
Gadar 2 Actor Sunny Deol Reacts on Viral Video । Photo- Instagram

HighLights

  1. सनी देओल ने फैन पर भड़कने की बताई वजह
  2. 'गदर 2' एक्टर ने कहा कभी-कभी मैं दर्द में होता हूं
  3. सनी देओल फैन को फटकारने की वजह से हुए थे ट्रोल

नई दिल्ली, जेएनएन। Gadar 2 Sunny Deol Reacts On Viral Video: 'गदर 2' एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। 22 साल बाद उनकी और अमीषा पटेल स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म 'गदर 2' को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है।

इस फिल्म के साथ 'तारा सिंह' बनकर लौटे सनी देओल का नाम हर किसी की जुबान पर है। सनी देओल ने हाल ही में अपनी 1997 में आई पेट्रियोटिक फिल्म बॉर्डर के सीक्वल पर तो बात की ही, लेकिन इसी के साथ उन्होंने कुछ दिनों पहले वायरल हुए वीडियो का सच भी बताया।

'गदर 2' एक्टर सनी देओल ने एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया कि आखिरकार एयरपोर्ट पर उनका फैन पर गुस्सा क्यों फूटा था।

कई बार ऐसा होता है जब मैं दर्द में होता हूं- सनी देओल

सनी देओल ने हाल ही में रणवीर अलाहबदिया के पॉडकास्ट शो में अपने दिल की बात खुलकर रखी। 'गदर 2' एक्टर ने उस पर्टिकुलर फैन पर भड़कने वाले इंसिडेंट के बारे में बात करते हुए कहा,

ऐसा कई बार हो चुका है कि मैं बहुत ज्यादा दर्द में हूं, लेकिन लगातार आगे बढ़ रहा हूं। मैं जानता हूं कि फैंस हमसे प्यार करते हैं और हम भी उनसे करते हैं। लेकिन कई बार क्या होता है, सेल्फी लेने के बावजूद भी वह उस जगह से नहीं हटते हैं। उस समय मैं ये सोच भी नहीं रहा था कि कोई मुझे रिकॉर्ड कर रहा है या नहीं, मेरे दिमाग में बस यही था कि मुझे आगे बढ़ने दो। इस बात को समझने की कोशिश करो। फैंस के साथ हम भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं।

सनी देओल ने कहा - अगर अब मिला तो गले लगाऊंगा

सनी देओल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता उन्होंने कोई भी गलती की है, वरना वो उसी समय फैन से माफी मांग लेते। सनी देओल ने कहा, "अगर मैंने गलती की होती, तो मैं फैन को बोलता , मेरे से गलती हुई है, प्लीज मुझे माफ कर दीजिये"।

इतना ही नहीं सनी देओल ने ये भी कहा कि अगर वह अपने फैन से दोबारा मिले, तो वो उसे गले से लगाएंगे और कहेंगे कि उन्होंने ये जानबूझकर नहीं किया था।

आपको बता दें कि पिछले दिनों 'गदर 2' एक्टर सनी देओल का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें एक फैन उनके पास सेल्फी लेने आया, लेकिन एक्टर थोड़े समय के बाद उस पर झल्ला गए। इस वायरल वीडियो के लिए सनी देओल को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।