विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gadar 2 Box Office Day 20: रक्षाबंधन पर 'गदर 2' ने बटोरे नोट, बिजनेस में आया उछाल, जानें कमाए कितने करोड़

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Thu, 31 Aug 2023 08:01 AM (IST)

Gadar 2 Box Office Collection Day 20 सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 रिलीज के 20 दिनों ...और पढ़ें

Gadar 2 Box Office Collection Day 20
Gadar 2 Box Office Collection Day 20

HighLights

  1. रक्षाबंधन पर बढ़ा गदर 2 का कलेक्शन
  2. गदर 2 ने 20 दिनों में कमाए इतने करोड़
  3. गदर 2 अब 500 करोड़ के पहुंची कितने करीब

नई दिल्ली, जेएनएन। Gadar 2 Box Office Collection Day 20: गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर जिद्दी बनकर खड़ी है। फिल्म हर बार मौका पाते ही अपने गिरते कलेक्शन को संभाल ले जा रही है। गदर 2 ने इस बार रक्षाबंधन का फायदा उठाया और ऊंची छलांग लगाई है।

11 अगस्त को रिलीज हुई गदर 2 ने टिकट खिड़की पर ग्रैंड ओपनिंग की। फिल्म ने रिलीज के कुछ दिनों में ही छप्परफाड़ कमाई कर ली। गदर 2 ने फुल स्पीड के साथ 400 करोड़ क्लब में एंट्री भी की। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से फिल्म का कलेक्शन घटता जा रहा था।

मौके पर मारा चौका

ऐसे में गदर 2 को 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने में मशक्कत करनी पड़ रही थी। इस बीच फिल्म ने मौके पर चौका मारा और रक्षाबंधन की छुट्टी का फायदा उठाया। गदर 2 के लेटेस्ट कलेक्शन की ओर नजर डाले तो फिल्म ने सोमवार यानी 28 अगस्त को 4.6 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, 29 अगस्त को कलेक्शन 5.10 करोड़ रहा। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 30 अगस्त को फिल्म के बिजनेस में लगभग 4 करोड़ का इजाफा हुआ।

20 दिनों में कमाए इतने करोड़

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने बुधवार को 8.75 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही गदर 2 ने 20 दिनों में डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर लगभग 474.50 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है। अब फिल्म को 500 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए लगभग 25 लाख की जरूरत है, जो गदर 2 आने वाले वीकेंड में आराम से कमा सकती है।

  • 1 दिन- 40.10 करोड़
  • 2 दिन- 43.08 करोड़
  • 3 दिन- 51.70 करोड़
  • 4 दिन- 38.70 करोड़
  • 5 दिन- 55.40 करोड़
  • 6 दिन- 32.37 करोड़
  • 7 दिन- 23.28 करोड़
  • 8 दिन- 20.50 करोड़
  • 9 दिन- 31.07 करोड़
  • 10 दिन-38.90 करोड़
  • 11 दिन-13.50 करोड़
  • 12 दिन-12.10 करोड़
  • 13 दिन-10.00 करोड़
  • 14 दिन- 8.40 करोड़
  • 15 दिन- 7.10 करोड़
  • 16 दिन-13.75 करोड़
  • 17 दिन-16.10 करोड़
  • 18 दिन- 4.60 करोड़
  • 19 दिन- 5.10 करोड़
  • 20 दिन- 8.75 करोड़

लाइफटाइम कलेक्शन- 474.50 करोड़