Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सलमान और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म भारत की शूटिंग शुरू

    सलमान खान की पिछली फिल्म रेस 3 थी जो कुछ खास कमाल नहीं कर सकी।

    By Rahul soniEdited By: Updated: Mon, 23 Jul 2018 10:02 AM (IST)
    सलमान और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म भारत की शूटिंग शुरू

    मुंबई। अली अब्बास जफर की सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म भारत की शूटिंग का आगाज आज 22 जुलाई से हो गया है। इसकी जानकारी खुद अली अब्बास जफर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। 

    अली अब्बास जफर ने ट्विटर के जरिए सलमान और अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि, भारत फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो गई है। ईश्वर की कृपा बनी रहे। इसके साथ उन्होंने सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, दिशा पाटनी और सुनील ग्रोवर को भी टैग किया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: सैफ़ अली खान ने माना, सारा ने सीखा बॉलीवुड में आने का सबक, तैमूर सीखेगा

    आपको बता दें कि, फिल्म भारत से प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। एक बार फिर सलमान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी को बिग स्क्रीन पर देखा जा सकेगा। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड शो क्वांटिको लेकर व्यस्त थीं। पिछले कुछ दिनों से वे फिल्म भारत के अलावा अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ व्यस्त थी। प्रियंका और निक साथ भारत भी आए थे तब से ये दोनों ही सुर्खियों में रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2016 में प्रकाश झा की फिल्म जय गंगाजल में काम किया था और उसके बाद वो अमेरिका चली गईं। प्रियंका ने अमेरिका में टीवी शो क्वांटिको के तीन सीज़न किये। उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म रिलीज़ हो चुकी है और दो फिल्में (अ किड लाइक जैक और इजंट इट रोमांटिक) अभी आनी बाकी है।

    यह भी पढ़ें: सत्रह साल बाद फिर से एकता की 'कसौटी', Video हुआ जारी, बड़ा सस्पेंस

    हमने आपको बताया था कि, दिशा फिल्म भारत में कई स्टंट करती नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म की कहानी सर्कस की दुनिया के इर्द-गिर्द रहेगी। यही वजह है कि दिशा पाटनी इसके लिए काफी मेहनत भी कर रही हैं। लेकिन कुछ दिन पहले दिशा ने अपने आपको चोटिल कर लिया था। दरअसल, ट्रैपजे आर्टिस्ट का किरदार निभाने जा रहीं दिशा ने खुद को ट्रेनिंग के दौरान घायल कर लिया था। खबर थी कि जिमनास्टिक सेशन के दौरान उन्होंने अपने घुटनों को चोटिल कर लिया था। डॉक्टर ने उन्हें फिजियोथेरेपी सेशन्स लेने को कहा। साथ ही उन्हें कुछ दिनों के लिए फिजिकल एक्टिविटी न करने की सलाह दी। अब ऐसे में वह फिलहाल फिल्म की टीम को शूटिंग में ज्वाइन करती हैं या फिर ब्रेक लेती हैं, इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं है। 

    भारत में सलमान खान के अलावा दिशा पाटनी, तब्बू, सुनील ग्रोवर और आसिफ़ शेख़ भी हैं। सलमान खान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री के प्रोडक्शन में बनने वाली ये फिल्म दक्षिण कोरिया की फिल्म ‘ओड टू माय फादर’ का हिंदी वर्जन है। फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज़ होगी।