Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Femina Miss India 2019: CA की पढ़ाई कर रही हैं विजेता Suman Rao, नहीं बन पाई थीं मिस नवी मुंबई

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Tue, 18 Jun 2019 01:40 PM (IST)

    Femina Miss India 2019 Suman Rao अब इसी वर्ष थाईलैंड में होनेवाले मिस वर्ल्ड 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Femina Miss India 2019: CA की पढ़ाई कर रही हैं विजेता Suman Rao, नहीं बन पाई थीं मिस नवी मुंबई

     नई दिल्ली, जेएनएनl Femina Miss India 2019 का ग्रैंड फिनाले मुंबई में बीती रात राजस्थान की Suman Rao ने एक शानदार आयोजन में जीत लिया हैंl सुमन राव ने सभी मौकों पर शानदार परफॉरमेंस देते हुए इस ख़िताब को अपने नाम कियाl खिताब जीतने के बाद उनके चेहरे की ख़ुशी देखने लायक थीl ताज जीतने के बाद Suman Rao ने सभी का आभार व्यक्त कियाl सुमन राव अब भारत का प्रतिनिधित्व थाईलैंड में होनेवाले मिस वर्ल्ड 2019 में करेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुमन राव CA की पढाई कर रही हैं और उनका जन्म नवंबर की 23 तारीख को हुआ हैंl हालांकि उन्होंने अपने जन्म का वर्ष सोशल मीडिया पर नहीं लिखा हैl सुमन राव मिस नवी मुंबई 2018 में फर्स्ट रनर अप रही हैंl

    सुमन राव सामजिक जीवन में भी बहुत सक्रिय है और उन्होंने चाइल्ड हेल्प फाउंडेशन नामक संस्था के लिए अब तक 80 हजार रुपए के लगभग की राशि लोगों से चैरिटी के लिए जमा करवाईं हैंl

    वह मुंबई में अफरोज शाह की अगवानी में समुद्री बीच की सफाई करने में भी सहयोग कर चुकी हैंl

    वह स्पोर्ट्स में भी अव्वल है और बास्केट बॉल खेल में निपुण हैंl Femina Miss India 2019 के लिए उन्होंने कई मैच भी खेले हैंl

    Femina Miss India 2019 की पहली रनर अप शिनता चौहान बनीं, जोकि उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और दूसरी रनर-अप तेलंगाना की संजना विज बनी हैं। Femina Miss India 2019 में बॉलीवुड के कई कलाकार ने भाग लियाl फिल्म निर्देशक करण जोहर, अभिनेता मनीष पॉल और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इस फिनाले को होस्ट कर रहे थेl वही इस शो को कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, एक्ट्रेस दिया मिर्जा और नेहा धूपिया जज कर रही थीं।
    ये भी पढ़ें : Femina Miss India 2019: विजेता Suman Rao की कहानी, उनकी कुछ तस्वीरों की जुबानी, देखें

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप