विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dharmendra की फिल्म के गाने पर Farida Jalal के ठुमके देखकर हैरान हुए फैंस, बोले- दाईजान लाजवाब हैं

Published: Wed, 07 May 2025 07:18 PM (IST)

70 के दशक से लेकर आज तक बॉलीवुड की लेजेंडरी एक्ट्रेस फरीदा जलाल अपने चाहने वालों को एंटरटेन करने का ...और पढ़ें

फरीदा जलाल ने किया मुमताज के गाने पर डांस/ फोटो- Instagram
फरीदा जलाल ने किया मुमताज के गाने पर डांस/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. 76 साल की उम्र में फरीदा जलाल ने किया गजब का डांस
  2. उनका डांस देखकर सोशल मीडिया पर फैंस ने बरसाया प्यार
  3. फरीदा जलाल की अदाओं ने जीत लिया यूजर्स का दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कभी खुशी कभी गम से लेकर, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, लागा चुनरी में दाग, बरसात और टार्जन द वंडर कार जैसी कई फिल्मों में यादगार किरदार देने वालीं फरीदा जलाल आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1967 में फिल्म 'तकदीर' से की थी। मुख्य अभिनेत्री से लेकर हीरो-हीरोइन की मां-बुआ, दाईजान, अलग-अलग किरदार निभाने वालीं फरीदा जलाल को उनके चाहने वाले बेशुमार प्यार करते हैं। 

संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' में नजर आईं फरीदा जलाल की सोशल मीडिया पर जब भी कोई वीडियो आती है, तो फैंस उस पर खूब प्यार लुटाते हैं। अब हाल ही में दिग्गज अभिनेत्री की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें 76 साल की अभिनेत्री का डांस और एक्सप्रेशन देखकर फैंस हैरान हो गए हैं। 

मुमताज के गाने पर फरीदा जलाल ने किया जमकर डांस 

'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में काजोल की मां और कभी खुशी कभी गम में ऋतिक रोशन की दाईजान का किरदार अदा करने वालीं फरीदा जलाल का दिल छू लेने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक फैन ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में अभिनेत्री 1973 में रिलीज हुई फिल्म 'लोफर' के गाने 'कोई सहरी बाबू दिल लहरी बाबू' पर एक-एक स्टेप करते हुए दिखाई दे रही हैं।  

फिल्म लोफर में इस गाने को मुमताज पर फिल्माया गया था। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। खास बात ये है कि फिल्म में 'लोफर' के इस गाने में मुमताज के साथ खुद फरीदा जलाल भी नजर आ रही हैं, जिन्होंने 52 साल पहले मूवी में 'रूपा' का किरदार अदा किया था और उनकी शादी में ही ये गाना फिल्माया गया था। 

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2024: ऐश्वर्या राय से लेकर फरीदा जलाल तक, ये हैं सबसे प्यारी ऑनस्क्रीन बहनें

एक्ट्रेस का डांस पर मोहित हुए फैंस 

जिस नजाकत और एक्सप्रेशन के साथ फरीदा जलाल फिल्म के गाने पर डांस कर रही हैं, उसे देखकर फैंस काफी हैरान हैं, लेकिन साथ ही उनके चेहरों पर एक बड़ी सी मुस्कुराहट आ गई है। एक यूजर ने लिखा, "कितने दिनों बाद दिखीं हैं ये दिग्गज अभिनेत्री"। 

दूसरे यूजर ने लिखा, "फरीदा जी और अरुणा जी बॉलीवुड की आइकोनिक एक्ट्रेसेज हैं, उन्होंने जिस तरह से पर्दे पर मां के किरदार निभाए उनके बारे में क्या ही कहना"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "ये कितनी क्यूट हैं यार, इनको देखकर दिल को सुकून मिलता है"। 

यह भी पढ़ें: 'आराधना' की शूटिंग के दौरान तवज्जो ना मिलने पर फरीदा जलाल से चिढ़ गए थे राजेश खन्ना, शर्मिला टैगोर ने लिया था पक्ष

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।