विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सबके लिए महल और खुद...'Farah Khan ने की सलमान खान से रामदेव बाबा की तुलना, दिखाया उनका लाखों का कमंडल

Published: Wed, 17 Sep 2025 01:52 PM (IST)

फिल्म मेकर फराह खान (Farah Khan) इन दिनों अपने यूट्यूब चैनल को लेकर काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। हाल ...और पढ़ें

फराह खान के साथ बाबा रामदेव (फोटो-यूट्यूब स्क्रीनग्रैब)
फराह खान के साथ बाबा रामदेव (फोटो-यूट्यूब स्क्रीनग्रैब)

HighLights

  1. खुद झोपड़ी में रहते हैं बाबा रामदेव
  2. बाबा के आश्रम पहुंची फराह खान
  3. फराह ने शेयर किया ब्लॉग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म मेकर फराह खान (Farah Khan) इन दिनों अपने यूट्यूब चैनल को लेकर काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। फराह खान एक फूड ब्लॉग चैनल चलाती हैं जहां वो सेलेब्स के घर जाकर उनसे कुछ डिशेज बनाना सीखती हैं। वहीं फराह के साथ उनके कुक दिलीप भी अब एक पॉपुलर फिगर बन चुके हैं।

बाबा जी ने फराह को घुमाया अपना आश्रम

हाल ही में एक्ट्रेस अपने कुक के साथ हरिद्वार रामदेव बाबा (Baba Ramdev Ashram) के आश्रम गई हुई थीं। इस दौरान रामदेव बाबा ने उन्हें मेडिटेशन हॉल, कॉटेज और कुछ पीसफुल कॉर्नर्स दिखाए जहां आराम से बैठकर ध्यान किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- 7 करोड़ में बना था 4 मिनट 47 सेकंड का ये गाना, सिर्फ 2 स्टार्स की शूटिंग में ही मेकर्स की जेब हो गई थी ढीली

एक साधारण सी कुटिया में रहते हैं रामदेव

इस बातचीत के दौरान रामदेव बाबा ने बताया कि उन्होंने दूसरे के लिए भले ही महल बनावा दिए हैं लेकिन खुद वो अभी भी एक झोपड़ी में रहते हैं जिन्हें जोधपुर के पत्थरों से बनाया गया है। इस बात के बाद फराह खान उनकी तुलना सलमान खान से करती हैं। फराह कहती हैं कि आप दोनों ही बहुत सिंपल हैं।

कितनी है रामदेव बाबा के कमंडल की कीमत?

फराह कहती हैं, 'आप और सलमान खान एक ही हो। वो एक बीएचके में रहता है और सबके लिए महल बनाया हुआ है। इसके बाद रामदेव बाबा अपना कमंडल दिखाते हैं जिसकी कीमत एक लाख रुपये बताई गई। फराह मजाक में कहती हैं, अमीषा पटेल देख रही है ये वो बैग है जो तुम्हें लेना चाहिए।'

View this post on Instagram

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

वीडियो में फराह बाबा रामदेव के निजी घर को 'शाही महल' कहती हैं। इसकी भव्यता की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, "महाराज जी आपने अपने लिए एक पूरा शहर बसा लिया है।" रामदेव ने जवाब दिया, "जैसे महात्मा गांधी का साबरमती आश्रम था, यह मेरी तपस्वी कुटिया है। मैंने यह महल लोगों के लिए बनाया है, लेकिन मैं अभी भी झोपड़ी में रहता हूं।" बता दें कि फराह ने 2024 में अपनी कुकिंग व्लॉग सीरीज शुरू की थी।

बिग बॉस 19 में भी नजर आईं फराह

हाल ही में, फराह बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार में होस्ट के तौर पर नजर आई थीं। दरअसल सलमान खान इन दिनों लद्दाख में अपनी आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग कर रहे हैं इस वजह से फराह खान उनकी जगह पर दिखाई दीं। उनके अलावा अक्षय कुमार और अरशद वारसी भी अपनी फिल्म जॉली एलएलबी 3 के प्रमोशन के लिए बिग बॉस 19 में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें- Bigg boss 19: फराह खान ने वीकेंड का वार में Nehal की लगाई क्लास, इन 4 कंटेस्टेंट्स में से एक की होगी घर वापसी?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।