विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Farah Khan Cook Salary: पहले 300 रुपये थी फराह खान के कुक की सैलरी, अब दिलीप को मिलते हैं इतने पैसे?

Published: Sat, 13 Sep 2025 04:45 PM (IST)

बॉलीवुड फिल्म मेकर फराह खान इन दिनों यूट्यूब चैनल चला रही हैं। हाल ही में वो अशनीर ग्रोवर के घर ...और पढ़ें

अपने कुक दिलीप के साथ फराह खान (फोटो-इंस्टाग्राम)
अपने कुक दिलीप के साथ फराह खान (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. खूब मस्ती भरे होते हैं फराह खान के ब्लॉग्स
  2. फरहा खान के कुक हैं दिलीप
  3. अशनीर ग्रोवर के घर जाकर बनाया वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म मेकर फराह खान इन दिनों एक यूट्यूब चैनल चला रही हैं। कोरियोग्राफर सेलेब्स के घर जाकर उनसे नई डिसेज बनाना सीखती हैं और साथ में ऑडियंस को एक प्यारी चटपटी गॉसिप का मजा मिलता है।

अशनीर ग्रोवर के घर गई थीं फराह

इन ब्लॉग्स में फराह के साथ उनके कुक दिलीप भी नजर आते हैं जोकि अब काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुके हैं। व्लॉग्स में फराह और दिलीप की नोकझोंक दर्शकों का मनोरंजन करती है। हाल ही में अपने एक लेटेस्ट एपिसोड में दोनों दिल्ली में अशनीर ग्रोवर के घर एक व्लॉग शूट करने गए थे। इस दौरान बातचीत में फराह ने हिंट दिया कि वो दिलीप को एक मोटी रकम सैलरी के तौर पर देती हैं।

यह भी पढ़ें- Shilpa Shetty की साड़ी के चक्कर में फराह खान ने रुकवा दी थी शूटिंग, 10 सेकंड का रोल बन गया था सेंसेशन

अशनीर की मां ने बनाए पकौड़े

अपने नए व्लॉग में, फराह ने अशनीर ग्रोवर और माधुरी के दिल्ली स्थित आलीशान घर को अपने ब्लॉग में कवर किया। फराह ने अशनीर की मां से अरबी के पत्ते के पकौड़े और अशनीर और ब्रेड रोल सीखे। जब वे साथ में खाना बना रहे थे इस दौरान बातों बातों में दिलीप ने बताया कि वह पहली बार दिल्ली में जब आए थे तो सिर्फ 300 रुपये कमाते थे। इस पर फराह मजाक में कहती हैं, 'तो मेरे पास जब आया था तो सीधा 20,000 से क्यों चालू किया?'

कितनी मिलती है दिलीप को सैलरी?

इस पर अशनीर की वाइफ माधुरी कहती हैं, "क्योंकि वह जानता था कि आप फराह खान हैं।" फराह ने बाद में हिंट दिया कि दिलीप अब एक बड़ी फीस लेते हैं। वह कहती हैं, "चालू किया था 20,000 से अब तो पूछो ही मत।" व्लॉग्स में, दिलीप अक्सर मज़ाक करते और फराह से अपनी सैलरी बढ़ाने के लिए कहते हुए दिखाई देते हैं।

इससे पहले जब फराह खान श्रुति हासन के घर गई थीं तो उन्होंने फराह से सवाल किया था कि क्या वो दिलीप को यूट्यूब व्लॉग की कमाई से एक्स्ट्रा पे करती हैं। फराह ने सहमति जताते हुए कहा कि दिलीप उस कमरे में मौजूद सभी लोगों से कहीं ज़्यादा कमाता है। फराह ने यह भी बताया कि वह अपने कुक के बच्चों का अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में दाखिला कराकर और उन्हें कुकिंग में डिप्लोमा दिलवा रही हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: अब खैर नहीं! फराह खान ने कुनिका सदानंद की निकाली हेकड़ी, लोग बोले- 'दिल को सुकून मिला'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।