विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लिप फिलर वाले वीडियो पर फैंस को पसंद आई उर्फी जावेद की ईमानदारी, बोले- इसके लिए हिम्मत...

Published: Mon, 21 Jul 2025 12:56 PM (IST)

उर्फी जावेद ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अपने लिप फिलर्स को हटवा रही ...और पढ़ें

नेटिजन्स को पसंद आई उर्फी की ईमानदारी
नेटिजन्स को पसंद आई उर्फी की ईमानदारी

HighLights

  1. उर्फी जावेद के लिप फिलर्स वीडियो को फैंस ने सराहा
  2. उर्फी ने शेयर की लिप फिलर्स की दर्दनाक वीडियो
  3. नेटिजन्स को पसंद आई उर्फी की ईमानदारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपने बोल्ड फैशन के लिए पहचानी जाने वाली उर्फी जावेद अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने करण जौहर के शो द ट्रैटर्स का विनर बनने पर सुर्खियां बटोरीं। वहीं अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जो काफी दर्दनाक है, दरअसल उन्होंने अपने लिप फिलर्स को डिसॉल्व करने का वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें काफी दर्द झेलना पड़ा और उनके फेस पर सूजन भी आ गई। अक्सर देखा जाता है कि सेलेब्स अपनी प्लास्टिक सर्जरी, बोटोक्स और फेस फिलर्स के लिए ट्रोल होते हैं वहीं इनके बारे में खुलकर बात नहीं करते। लेकिन फैंस उर्फी जावेद की इस तरह का वीडियो शेयर करने के लिए तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

उर्फी ने शेयर किया लिप फिलर्स का वीडियो

रियलिटी टीवी स्टार और फैशन इन्फ्लुएंसर ऊर्फी जावेद ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चाएं बटोरीं, इस बार अपने बोल्ड फैशन के लिए नहीं, बल्कि अपनी बेबाक ईमानदारी के लिए। हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में ऊर्फी ने अपने होंठों और लाफ लाइन फिलर्स को हटाने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। जिससे उनका चेहरा दर्दनाक रूप से सूज गया और लाल हो गया। उर्फी के इस बेबाक वीडियो ने फैंस को खूब प्रभावित किया है क्योंकि उन्होंने कॉस्मेटिक प्रोसेस की दर्दनाक असलियत के बारे में उनके खुलेपन की सराहना की।

View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)

यह भी पढ़ें- 'ओह हैलो क्यूटीज, मैं जीत गया...'फ्लाइट में इमोशनल हुए Purav Jha, शेयर की फोटोज

उर्फी ने दी ये सलाह

ऊर्फी ने खुलासा किया कि उन्होंने 18 साल की उम्र से लिप फिलर्स लगवाए थे लेकिन वे सही जगह नहीं लगे थे तो उन्होंने इन्हें हटाने का फैसला किया। वीडियो में उर्फी डॉक्टर द्वारा उनके होंठों में इंजेक्शन लगाने पर बेचैनी से कराह रही हैं। उन्होंने कहा, "यह बहुत दर्दनाक था। मेरे होंठ तुरंत सूज गए। मैं खुद को इस तरह देखकर सचमुच हंस रही थी।" दर्द के बावजूद, उर्फी ने स्पष्ट किया कि वह फिलर्स के बिल्कुल खिलाफ नहीं हैं। "मैं इन्हें फिर से लगवाऊंगी, लेकिन नेचुरल रूप से... मैं फिलर्स के लिए बिल्कुल भी मना नहीं कर रही हूं। इसके लिए बहुत जरूरी है कि आप फिलर्स के लिए किसी अच्छे डॉक्टर के पास जाएं," उन्होंने सलाह दी और इस प्रोसेस को संभालने के लिए अपने डर्मेटोलॉजिस्ट की सराहना की।

View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)

फैंस को पसंद आई उर्फी की तारीफ

उर्फी के इस वीडियो की फैंस ने खूब तारीफ की। एक यूज़र ने लिखा, "यह सब दिखाने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए।" एक अन्य ने लिखा, "आप बिल्कुल असली हैं... आपको और पावर मिले।" एक ने कमेंट किया,"प्लीज उर्फी कोई फिलर न लगाएं। आप पहले से ही खूबसूरत हैं।" वहीं एक ने लिखा, "आप बहुत बहादुर हैं।" ब्यूटी ट्रीटमेंट के इस दर्दनाक पहलू को उजागर करने के लिए फैंस ने उर्फी को खूब सराहा है।

उर्फी ने हाल ही में निकिता लूथर के साथ रियलिटी शो द ट्रैटर्स जीता, जिसमें उन्हें 70 लाख रुपये पुरस्कार के रूप में मिले। इस हालिया पोस्ट में उनकी ईमानदारी यह दर्शाती है कि वह न केवल अपने बोल्ड फैशन के लिए बल्कि अपनी ईमानदारी के लिए भी जानी जाती हैं।

यह भी पढ़ें- The Traitors Winner: उर्फी जावेद और निकिता लूथर बने द ट्रेटर्स के विनर, ट्रॉफी के साथ मिली इतनी प्राइज मनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।