विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ओह हैलो क्यूटीज, मैं जीत गया...'फ्लाइट में इमोशनल हुए Purav Jha, शेयर की फोटोज

Published: Fri, 04 Jul 2025 05:32 PM (IST)

द ट्रेटर्स (The Traitors) के पहले सीजन का टाइटल उर्फी जावेद और निकिता लूथरा ने अपने नाम कर लिया है। ...और पढ़ें

पूरव झा फ्लाइट में हुए इमोशनल (फोटो-इंस्टाग्राम)
पूरव झा फ्लाइट में हुए इमोशनल (फोटो-इंस्टाग्राम)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यूट्यूबर और एक्टर पूरव झा को हाल ही में रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स'(The Traitors) में देखा गया था। पूरव ऊर्फी जावेद, निकिता लूथर, हर्ष गुजराल और सुधांशु पांडे के साथ टॉप 5 में थे जब उन्हें सर्किल ऑफ शैक के दौरान बाहर कर दिया था।

कौन रहा शो का विनर?

पूरव को होस्ट करण जौहर द्वारा सीजन का पहला गद्दार चुना गया था ने 3 जुलाई को फिनाले प्रसारित होने के एक दिन बाद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को धन्यवाद दिया। इसी के साथ उन्होंने एक भावनात्मक नोट भी लिखा। फिनाले में ऊर्फी और निकिता विजेता बने।

यह भी पढ़ें: 'इस बार कपड़ों की वजह से नहीं...'The Traitors की विनर Uorfi Javed को क्यों मिल रही गालियां और धमकी भरे संदेश?

पूरव झा के निकले आंसू

पूरव ने तस्वीरें शेयर कीं जिसमें वह मुंबई वापस अपनी फ्लाइट में भावुक होते नजर आए। उन्होंने लिखा,"मैं कल रात फ्लाइट में रो रहा था, सिर्फ इसलिए नहीं कि मैं शो नहीं जीत पाया.. भाई मैंने जो आपके टेक्स्ट देखे डीएम मिली.. उफ भई जिंदगी में नहीं सोचा कि कभी इतना प्यार मिलेगा। लेकिन सच में कुछ लोग मेरे लिए रो रहे थे कि आप क्यों नहीं जीते..ओ हैलो क्यूटीज मैं जीत गया। इससे ज्यादा और क्या चाहिए मुझे।”

किसने सुन ली थी दोनों की बातचीत?

इसके अलावा, उन्होंने फिनाले एपिसोड के दौरान उर्फी के इस खुलासे के बाद भी हैरानी व्यक्त की कि उसने उसे और हर्ष (दोनों गद्दार) को यह रणनीति बनाते हुए सुना था कि वे शेक के सर्कल के दौरान किसे खत्म करेंगे। पूरव ने आगे कहा, "मैं सच में नहीं जानता कि इतने धीरे बात करने पर भी पिछले 10 मिनट में क्या गड़बड़ हुई...कि सामने वाले ने सुन लिया...वैसे भी मैं बहुत खुश हूं कि आप लोगो के प्यार ने मुझे विनर बना दिया।"

पूरव ने भी उर्फी और निकिता को बधाई देते हुए कहा, "बाकी इनोसेंट को खूब बधाई। #दट्रेटर्स यह शो मेरे लिए वास्तव में रोलर कोस्टर था। धन्यवाद, हो सकता है कि मैं एक गद्दार के रूप में असफल रहा, लेकिन आपके प्यार ने मुझे विजेता बना दिया।"

यह भी पढे़ं: The Traitors Winner: उर्फी जावेद और निकिता लूथर बने द ट्रेटर्स के विनर, ट्रॉफी के साथ मिली इतनी प्राइज मनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।