Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mangal Dhillon Passes Away: मशहूर एक्टर मंगल ढिल्लों का निधन, रेखा और डिंपल कपाड़िया तक के साथ किया था काम

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 11 Jun 2023 11:59 AM (IST)

    Mangal Pandey Passes Away जख्मी औरत और खून भरी मांग जैसी फिल्मों में काम करने वाले एक्टर मंगल ढिल्लों का निधन हो गया। वह लंबे से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। एक्टर यशपाल शर्मा ने उनकी डेथ की न्यूज की जानकारी शेयर की है।

    Hero Image
    File Photo of Late Actor Mangal Dhillon

    नई दिल्ली, जेएनएन। Mangal Dhillon Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है। जाने माने फिल्म और टीवी एक्टर मंगल ढिल्लों (Mangal Dhillon) का निधन हो गया है। मंगल ढिल्लों कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। करीब एक महीने से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन एक्टर की हालत में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक महीने तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद 11 जून को मंगल ढिल्लों ने दम तोड़ दिया। अभिनेता यशपाल शर्मा ने उनकी डेथ की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

    18 जून को पंजाब के फरीदकोट जिले के जटाना गांव में जन्मे मंगल ढिल्लों का पूरा नाम मंगल सिंह ढिल्लों था। उनका लुधियाना के एक अस्पताल में एक महीने से इलाज चल रहा था। बता दें कि उन्होंने वहीं के सरकारी स्कूल से चौथी क्लास की पढ़ाई की थी। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी आ गए थे। यहां से उन्होंने जिला परिषद स्कूल से आगे की पढ़ाई की, और फिर वापस पंजाब लौट गए।

    निर्माता और निर्देशक बनकर भी किया काम

    मंगल ढिल्लों पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का मशहूर चेहरा था। इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया था। मंगल ढिल्लों की 'एमडी एंड कंपनी' नाम की कंपनी थी, जिसके बैनर तले यहां पंजाबी फिल्में बनती थीं। उन्होंने 1994 में रितु ढिल्लों से शादी की थी।

    टीवी एक्टर बनकर की करियर की शुरुआत

    मंगल ढिल्लों ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। उन्होंने अपने करियर में 'किस्मत', 'द ग्रेट मराठा', 'मुजरिम हाजिर', 'रिश्ता मौलाना आजाद' और 'नूरजहां' जैसे धारावाहिकों में काम किया था। मगर उन्हें पहचान मिली थी 'बुनियाद' शो से। टेलीविजन के लिए काम करने के बाद मंगल ढिल्लों ने फिल्मों की ओर रुख किया।

    इन फिल्मों में नजर आए थे मंगल ढिल्लों

    हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मंगल ढिल्लों ने रेखा से लेकर डिंपल कपाड़िया जैसी दिग्गज एक्ट्रेस के साथ काम किया था। उनके खाते में कई हिट फिल्में हैं- जैसे कि 'खून भरी मांग', 'दयावान', 'जख्मी औरत', 'प्यार का देवता' और 'दलाल' जैसी फिल्मों में काम किया था। उन्होंने पॉजिटिव से लेकर निगेटिव तक, लगभग सभी तरह के किरदार निभाए थे।