विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dimple Kapadia: 'जख्मी औरत' से 'फ्लेमिंगो' तक, जब ग्लैमर छोड़ डिम्पल ने दिखाया अभिनय का दम

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 06 Jun 2023 04:04 PM (IST)Updated: Thu, 08 Jun 2023 09:23 AM (IST)

Dimple Kapadia Birthday डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) ने बेहद कम उम्र में पर्दे पर कदम रखा था। एक्ट्रेस की पहली ...और पढ़ें

Dimple Kapadia Birthday, Dimple Kapadia Photo Credit Instagram
Dimple Kapadia Birthday, Dimple Kapadia Photo Credit Instagram

HighLights

  1. 66 साल की हुईं डिंपल कपाड़िया।
  2. महज 16 साल की उम्र में पर्दे पर किया था डेब्यू।
  3. एक फिल्म के बाद ही राजेश खन्ना से कर ली थी शादी।

 नई दिल्ली, जेएनएन। Dimple Kapadia Birthday: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) आज यानी 8 जून को अपना 66वां जन्मदिन मना रही है। एक्ट्रेस ने पर्दे पर एक से बढ़कर एक फिल्में दी और दुनिया भर में अपना नाम कमाया।

महज 16 साल की उम्र में पर्दे पर कमद रखने वाली डिंपल रोमांटिक रोल से लेकर कई ऐसे रोल भी निभाए, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया। आइए जानते हैं डिंपल कपाड़िया के उन किरदार के बारे में जिन्होंने उन्हें पर्दे पर एक अलग पहचान दिलाई।

डिंपल कपाड़िया की पहली फिल्म

डिंपल कपाड़िया ने फिल्म निर्माता राज कपूर की 'बॉबी' (1973) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म सुपरहिट हुई और डिंपल सबके दिलों पर छा गईं। इतना ही नहीं इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।

इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस ने पर्दे पर दूरी बना ली थी, जिसका कारण था उनकी शादी। पहली फिल्म के बाद डिंपल ने एक्टर राजेश खन्ना से शादी कर ली थी। शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था। शादी के बाद एक्ट्रेस ने दो बेटियों को जन्म दिया ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना।

राजेश खन्ना और डिंपल की शादी लंबे समय तक नहीं चली और दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया, लेकिन कभी तलाक नहीं लिया।  11 साल के लंबे ब्रेक के बाद डिंपल ने एक बार फिर कमबैक किया और इस बार एक्ट्रेस का एक अलग अंदाज पर्दे पर नजर आया।  

जख्मी औरत

डिंपल के कमबैक में एक फिल्म ऐसी भी थी जिसे लेकर विरोध होने लगा था। यह फिल्म थी 'जख्‍मी औरत'। इसमे  डिंपल कपाड़‍िया के साथ राज बब्बर लीड रोल में थे। इस फिल्म में लड़कियों और महिलाओं का एक गैंग दिखाया गया था, जो दुष्कर्म करने वाले आरोपियों से बदला लेता है। फिल्‍म की कहानी में किरण दत्त (Dimple Kapadia) एक पुलिस अफसर बनती है। इस फिल्‍म को डायरेक्ट अवतार भोगल ने किया था।

रुदाली

1993 में रिलीज हुई फिल्म रुदाली में डिंपल नजर आई। रुदाली महाश्वेता देवी की कहानी पर बनी फिल्म है। इसमें राजस्थान की उन महिलाओं का दर्द बयां किया गया था जो बड़े घरों में किसी की मृत्यु हो जाने पर मातम मनाने उस घर में जाकर रोने का काम कई पुश्तों से करती है।  डिंपल कपाड़िया ने रुदाली में शनिचरी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिए डिंपल कपाड़िया को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।

दृष्टि

फिल्म दृष्टि में डिंपल ने बेहतरीन एक्टिंग की। इसमें उन्होंने संध्या का रोल निभाया था। डिंपल ने इस फिल्म में अपनी एक्टिंग के लिए बहुत तारीफें बटोरी. इस फिल्म के लिए उन्हें बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट एसोसिएशन अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

'सास बहू और फ्लेमिंगो'

हाल ही में रिलीज हुई डिंपल की 'सास बहू और फ्लेमिंगो' फिल्म में एक्ट्रेस के किरदार को फैंस ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में एक्ट्रेस का किरदार एक मजबूत मुखिया और ड्रग माफिया की भूमिका निभाई है। वह अपने परिवार की महिलाओं के साथ मिलकर इस धंधे संभालती हैं।

फरहान अख्तर की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म दिल चाहता है में भी डिम्पल की भूमिका काफी बोल्ड मानी जाती है। इस फिल्म में उनका किरदार उम्रदराज दिखाया गया है, जिससे कई साल छोटा युवक प्यार करने लगता है। डिम्पल ने अपने अभिनय से इस किरदार को एलिगेंट बनाया। अक्षय खन्ना ने इस युवक का किरदार निभाया था।