विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive : दीप्ति और मेरा एक दूसरे के बिना एक दिन भी नहीं गुजरता

By Rahul soniEdited By:
Published: Wed, 22 Mar 2017 01:15 PM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 03:19 PM (IST)

प्रकाश झा के प्रोडक्शन की फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' की विश्वस्तरीय पहचान मिल रही है। लेकिन भारत में अब ...और पढ़ें

Exclusive : दीप्ति और मेरा एक दूसरे के बिना एक दिन भी नहीं गुजरता
Exclusive : दीप्ति और मेरा एक दूसरे के बिना एक दिन भी नहीं गुजरता

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। प्रकाश झा और दीप्ति नवल में अलगाव हुए अब अरसा बीत चुका है। लेकिन इसके बावजूद आज भी प्रकाश दीप्ति के बेहद करीब हैं और खुद प्रकाश झा ने यह बात स्वीकारी है।

प्रकाश झा बताते हैं कि मैं और दीप्ति आज भले ही अलग-अलग रह रहे हैं, लेकिन आज भी हमारी जिंदगी एक दूसरे के बगैर नहीं चलती। ऐसा एक दिन नहीं होता, जब हम एक दूसरे से बातचीत नहीं करते। मेरी बेटी दिशा उसे मां ही बुलाती है, जबकि दोनों का कोई खून का रिश्ता नहीं है। पर दोनों खाने पीने जाती रहती हैं। शॉपिंग पर भी जाती हैं दोनों। दीप्ति के भी सारे क्रिएटिव काम हमारे प्रोडक्शन में होते हैं। कभी मुझे जरूरत होती है कि मैं उनके घर का लोकेशन या किसी भी तरह से मदद लूं, तो वह हरदम तैयार रहती हैं। हम दोनों का आज भी एक दिन एक दूसरे के बगैर नहीं गुजरता। 

फैशन डायरीज़: लेटेस्ट फोटोशूट में जम कर बिखेरा सोनम कपूर ने अपनी अदाओं का जलवा

यह पूछे जाने पर कि दोनों में इतनी अच्छी आपसी समझ थी तो फिर क्या वजह रही कि दोनों ने अलग रहने का फैसला किया। इस पर प्रकाश बताते हैं कि हम दोनों ने शादी की। शादी से पहले दोस्त थे और दोनों ही ग्रो कर रहे थे। लेकिन शादी के बाद दोनों ग्रो नहीं कर रहे थे, हमें ऐसा लग रहा था। सो, हमने निर्णय लिया कि शादी को बंधन नहीं बनाते हैं। आगे बढ़ते हैं और हम लोगों ने अलग होने का निर्णय लिया। दोनों एक दूसरे के बाधक नहीं बनते। दोनों एक दूसरे के साथ आगे बढ़ रहे हैं। दीप्ति ने पिछले सालों में अपनी क्रिएटिविटी को खूब एक्सप्लोर किया है। वह सिर्फ बेहतरीन अभिनेत्री ही नहीं हैं, बल्कि बेहतरीन पेंटर भी हैं। मैं उनके काम का सबसे बड़ा फैन हूं।

कपिल सुनील के झगड़े में peacemaker बने सिद्धू , पर सुलझ नहीं रही है गुत्थी

प्रकाश ने आगे बताया कि हम दोनों एक दूसरे के साथ हैं, बस साथ नहीं रहते। पर दोनों एक दूसरे को ग्रो करते देख रहे हैं। प्रकाश पियानो बजाना सीख रहे हैं और जल्द ही वह फ्लाइंग की क्लासेस भी लेने जा रहे हैं। प्रकाश की इच्छा है कि वे जिंदगी में और भी नई चीजें सीखें। प्रकाश दीप्ति के अलावा अपनी जिंदगी में एक और महिला को काफी तवज्जो देते हैं तो वह उनकी बेटी दिशा हैं। प्रकाश बताते हैं कि दिशा और मैं साथ रहते थे। लेकिन फिर मुझे लगा कि अब वह बड़ी हो चुकी है, उसको अपना स्पेस चाहिए, तो मैंने उसे नया घर दिया। अब हम दोनों अगल बगले में रहते हैं।

रजनीकांत के दामाद धनुष मुश्किल में, मेडिकल रिपोर्ट में निशान मिटाने की सम्भावना

एक दिन दिशा एक कहानी लेकर आई, बोली ये फिल्म करना चाहती हूं। मुझे कहानी पसंद नहीं आई। तो उसने कहा मुझे तो पसंद है। आप पैसे मत दीजिए, सिर्फ बैनर दीजिए। फ्रॉड सईयां नामक फिल्म बना रही है। मुझे उसका कॉन्फिडेंस देख कर अच्छा लगा कि वह मेरा हाथ पकड़ कर आगे नहीं बढ़ रही। खुद निर्णय लेना सीख रही है। जल्द ही टीवी प्रोडक्शन का काम भी दिशा संभालेगी। दिशा दीप्ति के अलावा प्रकाश अपनी मां के भी बेहद करीबी रहे हैं और उन्होंने हमेशा अपनी मां को घर में अहम् निर्णय में अपने पिता के साथ खड़े होते देखा है। वह जमींदारी, खेती, सब में अग्रसर रहीं और घर की बड़ी सपोर्ट सिस्टम हैं।

First Look: आंखों में लिए वही पुराना प्यार, सलमान-कटरीना

प्रकाश बताते हैं कि इसलिए मैं 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' जैसी फिल्मों के साथ खड़ा होता हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि वे सारी महिलाएं जो कुछ बेहतर करने की कोशिश कर रही हैं, उन्हें सपोर्ट तो मिलना चाहिए। अलंकृता की कहानियां भी ऐसी ही होती हैं। इसलिए मैं उनकी कहानियों का फैन हूं। आगे भी मैं ऐसी कहानियों को प्रमोट करता रहूंगा।

इस चैनल पर रवीना नहीं करेंगी 'Matr- The Mother' का प्रमोशन, लगे हैं गंभीर आरोप

बताते चलें कि प्रकाश झा के प्रोडक्शन की फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' की विश्वस्तरीय पहचान मिल रही है। लेकिन भारत में अब भी फिल्म को सेंसर बोर्ड से ग्रीन सिग्नल नहीं मिले हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।