Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Esha Gupta New Photos: ईशा गुप्ता ने शॉर्ट ड्रेस पहन पुर्तगाल की सड़कों पर यूं की मस्ती, देखें एक्ट्रेस की नई तस्वीरें

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Sun, 18 Sep 2022 05:59 PM (IST)

    अपने बोल्ड लुक से फैंस के होश उड़ाना वाली एक्ट्रेस ईशा गुप्ता काफी चर्चा में रहती हैं। इन दिनों वो पुर्तगाल में अपनी वेकेशन मना रही हैं। अब उन्होंने वहीं से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो ब्लैक कलर की ड्रेस में चिल करती हुई दिख रही हैं।

    Hero Image
    Esha Gupta had fun on streets of Portugal wearing a short dress.

     नई दिल्ली, जेएनएन। Esha Gupta New Photos: 'आश्रम 3' वेब सीरीज में सोनिया का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपने हॉट एंड बोल्ड लुक के लेक काफी चर्चा में रहती हैं। ईशा गुप्ता ट्रेडिशनल अवतार से लेकर बिकिनी लुक में अपने फैंस पर कहर ढहाती रहती हैं। अब रविवार को एक्ट्रेस ने पुर्तगाल से अपनी तस्वीरें साझा की है, जिसमें वो वहां की सड़कों पर मस्ती करती हुई दिख रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ईशा ने पुर्तगाल की सड़कों पर की मस्ती

    अपनी इन तस्वीरों को एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। तस्वीरों में ईशा ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में सितारा की सड़कों पर मस्ती करती हुई दिख रही हैं। ईशा गुप्ता की इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है। फोटोज को अब तक (खबर लिखे जाने तक) डेढ़ लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं।

    Esha

    फैंस को भाता है एक्ट्रेस का लुक

    आपको बता दें, ये कोई पहली बार नहीं है जब ईशा गुप्ता ने अपने लुक से फैंस को परेशानी में डाला हो। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 11 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

    ईशा गुप्ता का करियर

    ईशा गुप्ता के करियर की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में आई फिल्म जन्नत 2 से की थी। इस फिल्म में वह इमरान हाशमी के अपोजिट नजर आई थीं। हाल ही में ईशा गुप्ता बॉबी देओल स्टारर सीरीज 'आश्रम 3' में सोनिया के किरदार में नजर आई थीं। आश्रम में बॉबी देओल ने मुख्य बाबा निराला किरदार निभाया है।

    इस वेब सीरीज में बॉबी देओल और उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। आश्रम में बॉबी देओल और ईशा गुप्ता के अलावा अदिति पोहनकर, दर्शन कुमार, त्रिधा चौधरी, अध्ययन सुमन, सचिन श्रॉफ सहित कई सितारे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रकाश झा के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज को एसएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया गया था।

    ये भी पढ़ें:KBC 14: कौन बनेगा करोड़पति 14 में हाउसवाइफ करेगी साढ़े 7 करोड़ रुपये के प्रश्न का सामना, कही ये बात