Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Entertainment Top News 7th April: पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन का लुक जारी, शिबानी कश्यप भी बॉलीवुड कैंप का शिकार

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 07 Apr 2023 10:11 PM (IST)

    Entertainment Top News 7th April 7 अप्रैल को बॉलीवुड में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटित हुई है। पुष्पा 2 का ट्रेलर और अल्लू अर्जुन का लुक जारी किया गया है। वहीं फिल्म किसी का भाई किसी की जान की रिलीज डेट भी जारी की गई है।

    Hero Image
    Entertainment Top News 7th April, pushpa 2 the rule, allu arjun

    नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 7th April: 7 अप्रैल 2023 का दिन बॉलीवुड के लिए काफी खास था, जहां एक ओर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रुल का टीजर जारी किया गया है। वहीं, इस अवसर पर फिल्म से जुड़ा उनका लुक भी लोगों के सामने लाया गया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अल्लू अर्जुन का नया लुक जारी किया गया है

    अल्लू अर्जुन का फिल्म पुष्पा 2: द रुल से नया लुक जारी किया गया है। इसमें काफी गुस्से में नजर आ रहे है। अल्लू अर्जुन ने साड़ी पहन रखी है। उन्होंने नथ पहन रखी है। उन्होंने हाथ में बंदूक ले रखी है और वह महिला के लुक में नजर आ रहे थे। अल्लू अर्जुन का लुक फैंस को काफी पसंद आया। यहां पढ़ें पूरी खबर..

    पुष्पा 2: द रुल का ट्रेलर जारी किया गया है

    7 अप्रैल को ही अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रुल का ट्रेलर जारी किया गया है। ट्रेलर को एक थॉट के साथ जारी किया गया है। दर्शकों से पूछा जा रहा हैं कि पुष्पा कहा है? इसके बाद पुष्पा की तलाश की जाती है और अंत में पुष्पा सभी के सामने आता हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    शिबानी कश्यप भी बॉलीवुड कैंप का शिकार

    शिबानी कश्यप ने इस बात का खुलासा किया है कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई कैंप है और अगर आप किसी कैंप का हिस्सानहीं बनते हो तो आपको काम नहीं मिलता है। शिबानी कश्यप के गाने काफी पसंद किए जाते है। हालांकि, पिछले 5 वर्षों से उन्होंने किसी भी बॉलीवुड फिल्म में गाना नहीं गाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर... 

    View this post on Instagram

    A post shared by Shibani.A.Kashyap (@shibanikashyap)

    पलक तिवारी ने एंटम्मा गाने पर की बात

    पलक तिवारी ने एंटम्मा गाने के बिहाइंड द सीन में इस बात का खुलासा किया कि अभिनेता राम चरण के फिल्म के सेट पर होने पर सभी लोग काफी खुश हुए थे। दरअसल किसी का भाई किसी की जान फिल्म में राम चरण ने स्पेशल अपीयरेंस किया है। यह गाना फैंस को काफी पसंद आया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    View this post on Instagram

    A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii)

    किसी का भाई किसी का जान का ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज होगा

    सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी का जान का ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज होगा। हाल ही में फिल्म के कई गाने रिलीज किए गए हैं। इस पर सलमान खान को डांस करते हुए देखा जा सकता है। फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, जैसे कई कलाकारों की अहम भूमिका है। यहां पढ़ें पूरी खबर...