Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Entertainment Top News 5 April: नए पोस्टर के बाद कानूनी पचड़े में फंसी आदिपुरुष, भोला का कलेक्शन 50 करोड़ पार

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 05 Apr 2023 11:03 AM (IST)

    Entertainment Top News 5 April प्रभास और कृति सेनन की आदिपुरुष एक बार फिर विवादों में घिर गई है। नए पोस्टर के बाद मेकर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है। वहीं अजय देवगन की भोला ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

    Hero Image
    Entertainment Top News 5 April, Twitter Post

    नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 5 April: ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म आदिपुरुष एक बार फिर विवादों में घिर गई है। टीजर की वजह से फिल्म पहले ही ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी है। अब नए पोस्टर के कारण आदिपुरुष के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है। वहीं, अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म भोला बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने की पूरी कोशिश कर रही है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नए पोस्टर की वजह से आदिपुरुष के खिलाफ शिकायत दर्ज

    ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष लगातार विवादों में घिरती जा रही है। कुछ महीने पहले फिल्म के टीजर रिलीज ने बवाल मचा दिया था। अब फिल्म के नए पोस्टर की वजह से मुसीबत खड़ी हो गई है। इसके साथ ही आदिपुरुष के मेकर्स अब कानूनी पचड़े में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। रामनवमी के मौके पर आदिपुरुष का नया पोस्टर जारी किया गया। लोगों को उम्मीद थी कि इस बार मेकर्स कुछ अच्छा लेकर आएंगे, लेकिन एक बार फिर लोगों के हाथ निराशा ही लगी। वहीं,  पोस्टर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के भी आरोप लगे और अब आदिपुरुष के मेकर्स पर पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    50 करोड़ के पार पहुंचा भोला का कलेक्शन

    अजय देवगन की भोला को आखिरकार खुशी मनाने का मौका मिल गया। 30 मार्च को रिलीज हुई भोला ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर जमाने शुरू कर दिए है। मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 50 करोड़ के पार पहुंच गया। अजय देवगन, दीपक डोबरियाल और तब्बू स्टारर भोला एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है। दृश्यम 2 के बाद दर्शकों को अजय की भोला से काफी उम्मीद थी। फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, रिलीज के बाद भोला को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    श्रद्धा आर्या के साथ हुआ बड़ा हादसा

    टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) पिछले काफी समय से लोगों के बीच 'प्रीता' बनकर छाई हुई है। श्रद्धा पांच साल से 'कुंडली भाग्य' में नजर आ रही है। हाल ही में एक्ट्रेस वेकेशन पर मालदीव पहुंची थी। वेकेशन से वापस लौटकर एक्ट्रेस के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसकी एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बैंडेज में लिपटे अपने मुड़े हुए पैर की एक तस्वीर शेयर की। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का हाल

    मार्च के महीने में कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे से टकराती हुई नजर आई। बीते महीने भोला के अलावा रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी, मैं मक्कार', जॉन विक-चैप्टर 4, भीड़, ज्विगाटो और मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर जहां कपिल शर्मा की 'ज्विगाटो' और राजकुमार राव और भूमि पेड्नेकर की फिल्म 'भीड़' को सिनेमाघरों में कोई भीड़ नहीं मिली, तो वहीं रणबीर-श्रद्धा स्टारर फिल्म 'तू झूठी, मैं मक्कार' और हॉलीवुड फिल्म 'ज्विगाटो' की रफ्तार में भोला की रिलीज के बाद भी कुछ खास असर नहीं पड़ा। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    दिव्या भारती डेथ एनिवर्सरी

    'सात समंदर पार' ये गाना आज भी शादी और पार्टी में सुनाई देता है। इस गाने में बॉलीवुड की 90 के दशक की वो एक्ट्रेस थी, जिनकी खूबसूरती के चर्चा आज भी होते हैं। दिव्या भारती (Divya Bharti) इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। कहते है जो भी उन्हें देखता था बस देखता ही रह जाता था। वह ऐसी अभिनेत्री थीं, जिन्होंने बेहद कम समय और कम उम्र में इंडस्ट्री में अपने कदम जमाए थे। आज 5 अप्रैल को उनकी पुण्यतिथि है। आज एक्ट्रेस की मौत को पूरे 30 साल हो गए है। यहां पढ़ें पूरी खबर... 

    comedy show banner
    comedy show banner